1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने अपने कुत्ते के लिए खरीदी 'सोने की चैन', Video देख लोग बोले- 'हम तो बस जिंदा हैं'

महिला ने अपने कुत्ते के लिए खरीदी 'सोने की चैन', Video देख लोग बोले- 'हम तो बस जिंदा हैं'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 09, 2024 06:41 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 06:41 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। वीडियो में एक महिला अपने कुत्ते को सोने की चैन देते हुए नजर आ रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने अपने पालतू कुत्ते के लिए खरीदी सोने की चैन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। और इन्हीं वीडियो के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। एक महिला और उसके पालतू कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है जो आपको भी हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोने की चैन, अंगूठी, घड़ी आदि पहनने का सपना हर इंसान देखता है। मगर कई लोग अपने इस सपने को पूरा इसलिए नहीं कर पाते हैं क्योंकि सोने की कीमत बहुत ज्यादा होती है। मगर एक कुत्ते को जब लोगों ने सोने की चैन पहने देखा तो हर कोई हैरान हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सोने की चैन खरीदती है और फिर उसे अपने पालतू कुत्ते को पहना देती है। सोने की चैन पहनने के बाद वह भी खुशी से पूंछ को हिलाने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी तो ये डॉगी ही जी रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अगले जन्म कुत्ता ही बनाना फिर। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइफ आजकल कुत्तों की ही अच्छी होती। तीसरे यूजर ने लिखा- इन सब के ही मजे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- कुत्तों का दिन आजकल बहुत अच्छा जा रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हम तो बस जिंदा हैं।

ये भी पढ़ें-

Video: जंगल में सुनसान सड़क पर आधी रात लड़की ने गाड़ी के आगे बनाई रील, लोगों ने कहा - बारिश में भी इसने आग लगा दी

Video: एक बोतल पानी और लौंग से बाबा दूर कर रहे हैं लोगों की बीमारी, भूत भी भगाने का कर रहे दावा, आस्था के नाम पर चल रहा अंधा खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।