1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किस्मत ने बदल दिया यमराज का फैसला, दो कारें आपस में टकराईं फिर मरते-मरते बच गई लड़की

किस्मत ने बदल दिया यमराज का फैसला, दो कारें आपस में टकराईं फिर मरते-मरते बच गई लड़की

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 26, 2023 07:24 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 07:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बाल-बाल बचती हुई दिख रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़की को बहुत अच्छी किस्मत वाली बता रहे हैं।

हादसे का CCTV फुटेज।- India TV Hindi
हादसे का CCTV फुटेज। Image Source : SOCIAL MEDIA

जिंदगी और मौत में किस्मत का बहुत बड़ा योगदान होता है। कई लोगों की किस्मत इतनी अच्छी होती है कि उसके सामने आई मौत भी पलटकर चली जाती है और कई लोगों की किस्मत इतनी बुरी होती है कि बैठे-बिठाए उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपका कलेजा मुंह में आ जाएगा। वीडियो अर्जेंटीना के प्लाटा शहर का है। जिसमें एक लड़की सड़क हादसे में मरते-मरते हुए बचती है। इस पूरे घटना का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मरते-मरते बची लड़की

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सड़क पार कर रही है। इसी बीच सड़क पर दो कारों की आपस में भीषण टक्कर होती है। कार की स्पीड इतनी तेज होती है कि टकराने के बाद सड़क पर वह फिसलते हुए आगे बस से जा टकराती है। वहीं, लड़की जरा सा के लिए बच जाती है अगर वह कार की चपेट में आ जाती तो वह सड़क पर ही मौत का शिकार हो जाती। वीडियो को देखने के बाद आप यहीं कहेंगे कि लड़की की किस्मत ने आज उसे बचा लिया।

वीडियो को प्लाटा सिटी काउंसिल ने शेयर किया है जिसे ट्विटर पर @Reuters ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 लाख लोगों ने देखा है। वहीं, कई लोग लड़की की सलामती के लिए भगवान को धन्यवाद कह रहे हैं। जबकि कुछ लोग लड़की की किस्मत को बहुत तेज बता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

लड़के ने इंटर्नशिप की पहली सैलरी से घरवालों के लिए खरीदा AC, वायरल पोस्ट ने जीत लिया सबका दिल

पूरे होश-ओ-हवास में ऑपरेशन के दौरान गाना गा रहा था लड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।