1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने शख्स से मांगी थी सिगरेट, नहीं दी तो फूंक डाली कार, देखें Video

महिला ने शख्स से मांगी थी सिगरेट, नहीं दी तो फूंक डाली कार, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 18, 2024 10:48 am IST,  Updated : Feb 18, 2024 10:48 am IST

एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल भरवा रहा था तभी एक महिला उससे सिगरेट मांगने के लिए आई। जब शख्स ने उसे सिगरेट देने से मना कर दिया तब उस महिला ने शख्स की गाड़ी ही जला डाली।

महिला ने जला डाली कार।- India TV Hindi
महिला ने जला डाली कार। Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जो अपनी सनक के आगे किसी की नहीं सुनते और वह ऐसा कुछ कर देते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। वह कोई भी काम करने से पहले ये नहीं सोचते कि इसका अंजाम क्या होगा। सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख हमें यकीन नहीं होता कि कोई ऐसा भी कर सकता है। कई वीडियो तो लोगों को हैरत में डाल देता है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए। 

सिगरेट नहीं दी तो जला डाली कार

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर खड़ा है और वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवा रहा है। तभी एक महिला उसके सामने आती है और उससे सिगरेट मांगने लगती है। शख्स महिला को सिगरेट देने से मना कर देता है। इस पर निराश महिला का दिमाग घूम जाता है। वह लौटकर आती है और गाड़ी में भर रहे पेट्रोल में लाइटर से आग लगाकर भाग जाती है। इसके बाद पूरी की पूरी गाड़ी आग के चपेट में आ जाती है और जलने लगती है। गाड़ी का मालिक डरकर वहां से भाग खड़ा होता है।

लोगों ने महिला को बताया पागल

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 मिलियन यानि 1 करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हज़ारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं इस वडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा – इस महिला को तुरंत जेल भेज देना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इस महिला को पागलखाने भेजने को कहा।

ये भी पढ़ें:

दीवार पार कर दूसरी तरफ चला गया शख्स, जादू है या कुछ और Video में खुद देख लें

लास्ट ऑप्शन यही था, लड़की नहीं मिली तो पुतले को बाइक पर बैठाकर डेट पर निकला शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।