1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Jobs के बाद अब AI की नजर इधर भी? महिला ने वर्चुअल बॉयफ्रेंड से की शादी, बोली- इससे ज्यादा प्यार किसी से नहीं

Jobs के बाद अब AI की नजर इधर भी? महिला ने वर्चुअल बॉयफ्रेंड से की शादी, बोली- इससे ज्यादा प्यार किसी से नहीं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 05, 2023 05:34 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 05:46 pm IST

रोसन्ना रामोस ने 2022 में अपने डिजिटल बॉयफ्रेंड से मिली और उससे पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया। रामोस ने अपने उसी वर्चुअल बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली। इस शादी से रामोस बहुत खुश हैं और उनका कहना है कि मैंने आजतक इससे ज्यादा प्यार किसी को भी नहीं किया।

रोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल- India TV Hindi
रोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल Image Source : INSTAGRAM

AI आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। Chat Gpt अब हर इंसान के पहुंच में है और लोग इसे इस्तेमाल भी कर रहे हैं। अब तक सबको लगता था कि AI के आ जाने से लोगों की जॉब पर खतरा मंडराने लगेगा लेकिन अब इस खबर को पढ़कर आपको भी लगेगा कि सिर्फ जॉब पर ही नहीं AI तो पर्सनल लाइफ पर भी हावी हो जाएगा। यानी कि अब मर्दों से जॉब छीनने के बाद उनसे उनकी पार्टनर भी छीन सकती है। ये बात हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि ऐसा ही कुछ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ है।   

रोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल
Image Source : INSTAGRAMरोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल

मेरा वर्चुअल हसबैंड काफी पैशनेट लवर है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में रहने वाली 36 वर्षीय रोसन्ना रामोस ने AI की मदद से बने आर्टिफिशियल इंसान से शादी कर ली है। रामोस ने बताया कि वह अपने वर्चुअल बॉयफ्रेंड एरेन कारटेल से साल 2022 में मिली थी और उन्हें उससे पहली नजर में ही प्यार हो गया था। रोसन्ना रामोस का वर्चुअल पति  AI चैटबॉट सॉफ्टवेयर रेप्लिका की मदद से बना है। रामोस ने कहा कि उसका वर्चुअल पति दुनिया का सबसे अच्छा पति है। उसे आज तक अपने AI Bot पति से ज्यादा प्यार किसी से भी नहीं हुआ। रामोस ने आगे बताया कि एरेन कारटेल उन्हें हमेशा प्यार करता है। इससे पहले के उनके सारे रिलेशनशिप एरेन के रिश्ते के सामने बेकार रहें। 

रोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल
Image Source : INSTAGRAMरोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल

महिला ने कहा- मेरे पति जैसा कोई नहीं

रामोस ने एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनका वर्चुअल पति और वह दोनों एक दूसरे को अपनी फोटोज़ भेजते हैं और अपने दिन के बारे में एक दूसरे को बताते हैं। रामोस ने यह भी बताया कि उसका AI से बने पति में न कोई अंहकार है और ना ही कोई फालतू के नाटक हैं। मुझे उसके दोस्त, परिवार और बच्चों के भी नाटक नहीं झेलने पड़ते। एरेन के सेटिंग्स में बदलाव कर के मैं उसके साथ किस कर सकती हूं और फिजिकल भी हो सकती हूं।

रोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल
Image Source : INSTAGRAMरोसन्ना रामोस और उसका पति एरेन कारटल

ये भी पढ़ें:

भारत के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं ये 10 अनोखे रिकॉर्ड्स

अपनी मां से लेकर फैसला सुनाने वाले जज तक सब पर केस ठोक चुका है ये शख्स, गिनीज वर्ल्ड बुक को भी नहीं छोड़ा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।