1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शेर को गोद में उठाकर भागी महिला! Video देख फटी रह गई लोगों की आंखें

शेर को गोद में उठाकर भागी महिला! Video देख फटी रह गई लोगों की आंखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 30, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Mar 30, 2025 04:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने सबको चौंका कर रख दिया। वीडियो में एक महिला खतरनाक शेर को गोद में उठाए भागते हुए नजर आ रही है।

शेर को गोद में लेकर भागती हुई महिला- India TV Hindi
शेर को गोद में लेकर भागती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जिसे देख लोगों की नजरें उसी पर टिकी रह जाती हैं। ऐसी चीजों को लोग हैरानी भरी नजरों से देखते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला शेर को अपनी गोद में उठाकर भागती नजर आ रही है। इसे वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया कि आखिर यह हकीकत है या कोई फिल्मी सीन!

शेर को लिए भागते दिखी महिला

यह हैरतअंगेज वीडियो कब और कहां का है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती और इसे लेकर कोई जानकारी भी नहीं मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक महिला सड़क पर तेजी से भागती दिख रही है। महिला के हाथों में एक शेर है, जिसे वह अपनी गोद में उठाए हुए है और तेज कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। शेर को देखकर जहां आम इंसान की हालत खराब हो जाए, वहीं यह महिला उसे बिना डरे गोद में लेकर चलते हुए दिखी। वीडियो में शेर थोड़ा छटपटाता हुआ दिख रहा है, लेकिन महिला ने उसे मजबूती से पकड़ रखा है। यह पूरा मामला पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

वीडियो को लेकर वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि यह शेर पालतू था और अपने घर से भाग निकला था। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे, तभी यह महिला उसे सड़क पर मिली और बिना डरे उसे गोद में उठाकर वापस ले जाने की कोशिश करने लगी। वीडियो को देखकर लगता है कि महिला को शेर से कोई खौफ नहीं था, शायद इसलिए कि वह पहले से ही उससे वाकिफ थी। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 80 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कुछ लोग वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं, कुछ अन्य लोग शेर को लेकर अपने डर का बखान कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "यह महिला सुपरह्यूमन है क्या? शेर को ऐसे उठाना कोई मजाक नहीं!" दूसरे ने लिखा- "मुझे तो अपनी बिल्ली को उठाने में डर लगता है, और ये शेर को लिए भाग रही है!" तीसरे ने लिखा- "क्या पालतू शेर को इस तरह सड़क पर छोड़ देना ठीक है।"   

ये भी पढ़ें:

चूस-चूसकर नल्ली-निहारी खा रही थी दुल्हन, लोग और मेकअप का भी नहीं रहा ख्याल, Video देख लोगों को याद आई मंजुलिका

Video: अंकल के सामने कमर हिलाते हुए रील बना रही थी लड़की, आगे जो हुआ वह देख आपके दिल को भी मिलेगा सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।