1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: दुल्हन बनकर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हुई महिला, लोग बोले- All the best

Viral Video: दुल्हन बनकर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हुई महिला, लोग बोले- All the best

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 13, 2023 08:00 am IST,  Updated : Feb 13, 2023 08:00 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला दुल्हन की तरह तैयार होकर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने के लिए पहुंचती है।

महिला दुल्हन की तरह तैयार होकर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने पहुंची।- India TV Hindi
महिला दुल्हन की तरह तैयार होकर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने पहुंची। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आपने ऐसे वीडियो तो ढेर सारे देखें होंगे जिसमें चुनाव के दिन शादी होने पर दूल्हे और दुल्हन वोट डालने जाते हैं। लेकिन हाल में ही एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे यूजर्स काफी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पहली नजर में तो लोग यह समझ बैठते हैं कि वह मेकअप कर तैयार होकर किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रही है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। 

दुल्हन बनकर पहुंची एग्जाम सेंटर

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कार के अंदर बैठी हुई है। वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। महिला दुल्हन की तरह सज-धज कर प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल होने जाती है। वीडियो को आगे देखने पर पता चलता है कि दुल्हन एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाती है, दुल्हन के शादी वाले दिन ही छात्रों का प्रैक्टिकल एग्जाम रहता है जिसे सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए वह एग्जाम सेंटर पर टाइम से पहले ही पहुंच जाती है। महिला को दुल्हन के लुक में देखकर हर कोई दंग रह गया। 

यूजर्स ने महिला के डेडिकेशन को किया सलाम

फिलहाल इस वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और एक लाख 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने महिला के डेडिकेशन की खूब सराहना की तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में शादी की तारीख भी बदली जा सकती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।