क्या आपको भी घर में पौधे लगाने का शौक है। अगर है तब तो आपको पता ही होगा कि घर में लगाए जाने वाले एक पौधा 30-40 रुपए में आ जाता है। थोड़ा और महंगा पौधा लेंगे तो वह भी 100-200 रुपए तक में आ जाता है। लेकिन क्या आपने ऐसा कभी सोचा है कि किसी पौधे की कीमत करोड़ों में होगी। नहीं न, तो आपको बता दें कि ऐसा भी एक पौधा है जिसकी कीमत का हम और आप बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा सकते। इसे दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है।
Related Stories
दुनिया का सबसे महंगा पेड़
दुनिया के इस सबसे महंगे पेड़ का नाम सफेद पाइन बोनसाई (Japanese white pine Bonsai tree) है। जो जापान में मिलता है। साल 2011 के अंतर्राष्ट्रीय बोनसाई सम्मेलन यह पेड़ 1.3 मिलियन डॉलर में बिका था यानी भारतीय रुपए में इसकी कीमत आंके तो यह 10 करोड़ से भी अधिक में बिका था। जिसे जापान के एक निजी संग्राहक ने खरीदा था। यह पेड़ मियाजिमा' बौने देवदार के पेड़ की किस्म है। जिसके छोटी और नुकीली पत्तियां, मजबूत और घुमावदार तने होते हैं। इस पेड़ की आयु लगभग 800 साल तक होती है। इसके अलावा 800 साल पुराना ताकामात्सु पाइन बोनसाई पेड़ की कीमत भी करीब 10 करोड़ रुपये है और इसे 2012 में 10 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

जितना पुराना पेड़ उतना ज्यादा पैसा
बोन्साई पेड़ को लंबे समय तक जीवित रखना बहुत मुश्किल काम है इसलिए यह पेड़ जितना पुराना होता है उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होती है। ये पेड़ सबसे महंगे तब बिकते हैं जब दशकों तक लोग इसकी देखभाल करते हैं। बोन्साई के पेड़ का देखभाल करने के लिए लगातार सफाई, उनके तनों की छंटाई और पौधों की पॉटिंग करनी पड़ती है। बोनसाई को लगभग किसी भी बारहमासी लकड़ी के तने वाले पेड़ या झाड़ीदार प्रजाति से बनाया जा सकता हैनियमित स्टॉक और बीजों से छोटे पेड़ उगाने पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: