1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन बिहारी लड़कों की शैतानी देख रहे हैं आप, सांप निकला तो मोबाइल पर भोजपुरी गाना चलाकर रख दिया सामने

इन बिहारी लड़कों की शैतानी देख रहे हैं आप, सांप निकला तो मोबाइल पर भोजपुरी गाना चलाकर रख दिया सामने

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 04, 2025 08:26 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 08:26 pm IST

बिहार के लड़के अपनी पढ़ाई, मेहनत और जुगाड़ के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन उनकी शरारत और मस्ती भी किसी से कम नहीं। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, उनकी मस्ती देख कोई ये कह सकता है कि उन्हें सांप से डर लग रहा हो। सांप के सामने तो वे ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं, जैसे सांप उनका जिगरी यार हो।

हैरत भरी नजरों से मोबाइल स्क्रीन देखता सांप- India TV Hindi
हैरत भरी नजरों से मोबाइल स्क्रीन देखता सांप Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार के लड़कों के जुगाड़ और शरारत का कोई जवाब नहीं! सोशल मीडिया पर एक बार फिर बिहारी नौजवानों की मस्ती का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां इस बार कुछ शरारती लड़कों ने एक सांप को देखते ही अपने मोबाइल पर भोजपुरी गाना चला दिया, और फिर जो हुआ, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

सांप के सामने रख दिया फोन और चला दिया भोजपुरी गाना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप सड़क पर रेंग रहा है। उसके सामने एक मोबाइल रखा हुआ है, जिसकी स्क्रीन पर भोजपुरी गाने का वीडियो चल रहा है। वहीं, सांप उस मोबाइल की स्क्रीन पर चल रहे गाने को देख ठिठक जाता है और हैरत भरी नजरों से उस मोबाइल को देखने लगता है। इधर, इन लड़कों ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

मस्ती के मूड में डूबे इन लड़कों का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़के इस नजारे को देख ठहाके लगाने लगे और चिल्लाने लगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mukesh_baba.__302 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट किए, जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये सांप तो भोजपुरी गानों का जबरा फैन निकला!" दूसरे ने लिखा, "बिहार में कुछ भी हो सकता है, भाई!" कुछ यूजर्स ने तो सांप को "भोजपुरिया नाग" का खिताब तक दे डाला।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

उम्र से भी बड़ी हैं इस भाई की जिम्मेदारियां, वंदे भारत के स्टाफ का यह Video देख भर आएंगी आपकी आंखें

हापुड़ के बृजघाट में हुआ "झाड़ू युद्ध", महिलाओं के बीच मारपीट का यह Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।