1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानों को तो लड़ते खूब देख लिया, अब चूहों की भी एक लड़ाई देख लीजिए, Video Viral

इंसानों को तो लड़ते खूब देख लिया, अब चूहों की भी एक लड़ाई देख लीजिए, Video Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 12, 2024 09:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 09:42 pm IST

दो चूहों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
दो चूहों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब आपको क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो आप उन वायरल वीडियोज को देखते ही होंगे। किसी वीडियो में आपको लोगों का जुगाड़ देखने को मिल जाएगा तो किसी वीडियो में फालतू बातों पर लोग लड़ते हुए नजर आ जाएंगे। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अलग तरह से रिएक्ट करेंगे।

चूहों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग लड़ते हुए नजर आए होंगे। वहीं कई वीडियो ऐसे भी देखे होंगे जिसमें लोग कुश्ती का खेल खेलते हुए दिखे होंगे। मगर क्या कभी कोई ऐसा वीडियो देखा हो जिसमें चूहों के बीच लड़ाई हो रही है या फिर यूं कहें कि चूहे कुश्ती खेलते हुए नजर आए होंगे। अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। किसी घर के अंदर दो चूहे आपस में जमकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। किसी किसी पल तो ऐसा लग रहा है जैसे दोनों कुश्ती कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लेकिन ये लड़ क्यों कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हें ओलंपिक रेस्लिंग में भेज देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- रोटी के लिए लड़ाई चल रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये भी पति पत्नी होंगे।

ये भी पढ़ें-

Video: शख्स ने गोलगप्पे से बनाई ऐसी डिश कि भड़क गए लोग, बोले- 'अलग लेवल है ये'

Video: ये है अब तक की सबसे अनोखी साड़ी, खासियत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।