1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "शक्ल से तो तू छपरी लग रहा है...", हेयर कट को लेकर Delhi Metro में भिड़े दो लड़के, बाद में सरदार जी ने संभाला मामला

"शक्ल से तो तू छपरी लग रहा है...", हेयर कट को लेकर Delhi Metro में भिड़े दो लड़के, बाद में सरदार जी ने संभाला मामला

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 11, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 02:16 pm IST

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से दो युवकों के बीच लड़ाई हो गई। इस बार लड़ाई सीट को लेकर नहीं हुई बल्कि इस बार ये युवक हेयर कट को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर इन युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में लड़ते हुए दोनों युवक- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में लड़ते हुए दोनों युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

आए दिन दिल्ली मेट्रो से लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं। हर रोज कोई ना कोई कभी सीट को लेकर तो कभी अपना स्टेटस दिखाने के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आता है। हाल में ऐसे ही एक मैटर पर दो युवकों के लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़ रहे युवक हेयर कट को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे को छपरी बुलाने लगे।

छपरी-छपरी करते भिड़ गए दो युवक

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के मेट्रो में खड़े नजर आ रहे हैं और वे दोनों एक दूसरे से लड़ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे की गिरेबान पकड़ रखी है और एक दूसरे को छपरी बता रहे हैं। उनमें से पहले एक लड़के ने दूसरे को छपरी बोला। जिसपर दूसरे ने कहा कि शक्ल से तो तू छपरी लग रहा है। फिर लड़के ने जवाब देते हुए कहा कि जहां से मैं बाल कटवाता हूं ना, वहां तुझ जैसे लोगों को एन्ट्री भी नहीं मिलती। तेरे जैसों को तो वहां पर गेट से बाहर निकाल देते हैं। एक्सपर्ट्स हैं सारे वहां पर। इस पर दूसरे ने कहा- हर एक्सपर्ट सैलून एक्सपर्ट नहीं होता, समझा। यह सुन पहला लड़का बौखला जाता है और वह उस दूसरे लड़के को खींचते हुए बोलता है, "तू आ बाहर निकल।" तभी इतने में ही एक सरदार जी अपने सीट से उठते हैं और उस लड़के को चेतावनी देते हुए उसे बाहर कर देते हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Adultsociety नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और 50 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। दूसरे ने लिखा- पाजी ने क्या वाइल्ड कार्ड एन्ट्री मारी है। तीसरे ने लिखा- मैं इनका बार्बर हूं, ये लोग मेरे दुकान पर ही अपना बाल कटवाते हैं और ये दोनों बहुत बड़े छपरी हैं।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर छाया Bottle Shower का ट्रेंड, हर कोई इस पर बना रहा Reel

बांद्रा की सड़कों पर हर रात होती है जान की सौदेबाजी, जानलेवा स्टंट करते बाइकर्स खतरे में डाल रहे लोगों की जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।