क्या आपने कभी दो एकदम एक जैसी दिखने वाली तस्वीरों में अंतर ढूंढने वाला गेम खेला है? अगर हां, तो तैयार हो जाइए हम आपके लिए एक ऐसा ही मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं। अगर आपने कभी भी ऐसा गेम नहीं खेला तो यह आपके लिए परफेक्ट चांस है, जहां आप अपनी नजर और दिमाग को परख सकते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में दो बिल्लियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो देखने में बिल्कुल एक जैसी लगती हैं, लेकिन इन दोनों तस्वीरों में 3 छोटे-छोटे अंतर छिपे हैं। इस चैलेंज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया है। लोग अपनी तेज नजर का जादू दिखाने में जुटे हुए हैं। तो, क्या आप तैयार हैं इस मजेदार गेम का हिस्सा बनने के लिए? अगर हां तो चलिए शुरू करते हैं।
एक जैसी दिखने वाली इन बिल्लियों की तस्वीर में तीन अंतर खोजें
सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में दो प्यारी बिल्लियां दिख रही हैं। जो कि पहली नजर में बिल्कुल एक जैसी दिख रही हैं। दोनों तस्वीरों में बिल्लियों को आप एक ही पोज में, एक ही बैकग्राउंड के साथ देख सकते हैं लेकिन रुकिए, बात इतनी भी आसान नहीं है। इन दोनों तस्वीरों में 3 छोटे-छोटे अंतर छिपे हैं, जो तस्वीर को ऐसे ही देखने से नहीं मिलेंगे। इन अंतरों को ढूंढने के लिए आपको अपनी आंखें और दिमाग दोनों के फ्यूज को तेज करना होगा। सोशल मीडिया पर यह चैलेंज खूब पसंद किया जा रहा है, लोग अपने दोस्तों को टैग कर उन्हें चैलेंज कर इसे और मजेदार बना रहे हैं। कुछ लोग इसे 10 सेकंड में सॉल्व करने का दावा कर रहे हैं, तो कुछ इसमें आधे-आधें घंटे तक फंसे रहे और बिल्लियों को घूरते रहें।

आइए इस चैलेंज को बनाते हैं और भी रोमांचक
इस चैलेंज को और मजेदार बनाने के लिए इसे एक गेम में बदला जा सकता है और हम कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं। भले ही आप अकेले हों, या फिर दोस्तों के साथ हों, या फिर फैमिली गैदरिंग में हों, यह गेम हर किसी के लिए मजेदार है। इसे खेलने के लिए कुछ तरीके और नियम भी बनाए गए हैं, जो कुछ इस तरह हैं:
- दोनों तस्वीरों को अपने सामने रखें। अगर आपके पास तस्वीर का प्रिंटआउट है, तब तो बहुत बढ़िया है, वरना मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर भी आप इसे देख सकते हैं।
- अब आपको इन तस्वीरों में 3 अंतर ढूंढने हैं। ये अंतर ऐसे हैं कि आप अपनी आंखों से इन्हें जल्दी नहीं देख पाएंगे।
- गेम को और रोमांचक बनाने के लिए 30 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक का टाइमर सेट करें। जो सबसे पहले 3 अंतर ढूंढ ले, वही विनर कहलाएगा।
- आप अपने दोस्तों, फैमिली या सोशल मीडिया फॉलोअर्स को टैग करें और उन्हें भी ये चैलेंज दें सकते हैं कि क्या वे आपसे कम समय में अंतर ढूंढ सकते हैं।
ये रहे वो तीन अंतर
अगर आपको इस तस्वीर में तीन अंतर मिल गए तो आप वाकई नजर और दिमाग से बेहद तेज हैं और अगर नहीं मिले तो भी कोई बात नहीं। हम आपको उन तीन अंतरों को दिखाते हैं। तस्वीर में दिखने वाले वो तीन अंतर आपको नीचे दी गई तस्वीर में दिख जाएंगे। जिन्हें गोल लाल निशान से हाईलाइट किया गया है।

ये भी पढ़ें:
कुत्ते और बिल्ली की इस तस्वीर में एक अलग सिल्हूट को पहचानें, 15 सेकेंड पूरा करना है यह चैलेंज
देखने में बस लग रहा सेम टू सेम, लेकिन इस तस्वीर में छुपे हैं 5 अंतर, खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु