सोशल मीडिया एक ऐसी गली है जहां आप जब भी जाएंगे, कुछ न कुछ नया और अनोखा ही पाएंगे। सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी वीडियो तो कभी फोटो वायरल होता है। कभी टाइमलाइन पर मजेदार फोटो आती है तो कभी कमाल के वीडियो आते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तरह-तरह के वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। कभी जुगाड़, कभी स्टंट, कभी अतरंगी हरकत के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। खैर अभी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसी सिक्योरिटी कभी नहीं देखी होगी।
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर बल्ब लगा हुआ है। लेकिन अब इस बल्ब को चोरी होने से बचाने के लिए बंदे ने ऐसा दिमाग लगाया जो किसी ने कभी सोचा तक नहीं होगा। एक बंदे ने उस बल्ब में साइकिल में लगाया जाने वाला लॉक लगा दिया है। ऐसा करने के बाद किसी ने वो देखा होगा जिसके बाद उसने फोटो क्लिक कर लिया। अब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बार आप भी वायरल फोटो देखिए।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बहुत भारी सिक्योरिटी है।' खबर लिखे जाने तक फोटो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बल्ब मुश्किल से निकलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- A2Z सिक्योरिटी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चाचा के शरीर में अभी भी जवानी का जुनून है! वायरल Video के साथ शख्स ने कही यह बात