1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में नहीं मिला समय तो मेट्रो में करने लगा ब्रश! मामले का खुलासा हुआ तो हैरान हो गए लोग

घर में नहीं मिला समय तो मेट्रो में करने लगा ब्रश! मामले का खुलासा हुआ तो हैरान हो गए लोग

 Published : Dec 15, 2022 01:33 pm IST,  Updated : Dec 15, 2022 01:33 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक ब्रश करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM/MOHITGAUHAR

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक अजीबोगरीब हरकत करता नजर आ रहा है। यूजर्स वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इसे मीम बनाकर भी शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

बगल में खड़ी लड़की ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन

इस वायरल वीडियो में एक युवक चलती मेट्रो में ब्रश करता नजर आ रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक मेट्रो के दरवाजे के सामने खड़े होकर ब्रश कर रहा है तो कभी चलते हुए। वहीं अगल-बगल यात्रा करने वाले लोग अजीब तरह से प्रतिक्रिया करते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बगल में एक लड़की घूरने लगती है। इस वीडियो को दस लाख तक देखा जा चुका है। इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, 400 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। यूजर्स इस वीडियो पर हैरान कर देने वाले कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या ऑफिस जाने में हुआ लेट?
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को मोहित गौहर यूजर के नाम से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि जब ऑफिस लेट हो जाए यानी वीडियो के जरिए यूजर बताना चाहता है कि जब ऑफिस लेट हो जाए तो मेट्रो में ब्रश कर सकते हैं। यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'बाथ भी कर लो और कपड़े बदल लो'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'फ्रेश होने का समय आ गया है'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।