1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की समझकर वीडियो चैट कर रहा था युवक, मामले का खुलासा हुआ तो लड़के को लगा सदमा

लड़की समझकर वीडियो चैट कर रहा था युवक, मामले का खुलासा हुआ तो लड़के को लगा सदमा

 Published : Apr 13, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Apr 13, 2023 12:13 pm IST

हम अपनी वीडियो कॉल को बहुत ही शानदार बना देते हैं। उनमें से कुछ इस फिल्टर का इस्तेमाल कर लोगों के मजे ले लेते हैं।

viral video chat- India TV Hindi
वायरल वीडियो चैट Image Source : INSTAGRAM

हर दिन हमारी इंटरनेट टेक्नोलॉजी हाई होती जा रही है। कभी इंटरनेट के जरिए हम लोगों से चैट कर पाते थे लेकिन आज पूरा सिस्टम बदल गया है। हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोगों से वीडियो चैट कर सकते हैं। अब फीचर्स इतने ज्यादा हाई हो गए हैं कि हम चेहरा बदलकर भी लोगों से वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह एक पूरा फिल्टर सिस्टम है। जिसका इस्तेमाल करके हम अपनी वीडियो कॉल को बहुत ही शानदार बना देते हैं। उनमें से कुछ इस फिल्टर का इस्तेमाल कर लोगों के मजे ले लेते हैं। जैसे इस वीडियो में एक युवक लड़की के फेस फिल्टर लगाकर एक लड़के के साथ प्रैंक कर देता है। 

लड़के का दिल टूट जाता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवती और एक युवक वीडियो कॉल में लगे हुए हैं। दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। लड़की कहती है कि तुम हमारे साथ चिट नहीं करोगे ना? युवक जवाब देता है कि नहीं करूंगा। लड़की कहती है कि नंबर देने से पहले मैं कुछ दिखाना चाहती हूं। लड़की कहती है कि तुम बुरा नहीं मानोगे। युवक कहता है कि दिखा दो, बुरा नहीं मानेंगे। इसके बाद जो होता है, फिर पूरा नजारा बदल जाता है। वीडियो कॉल में कोई लड़की नहीं दिख रही होती है बल्कि यह एक लड़का होता है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि फिल्टर के इस्तेमाल से लड़का प्रैंक करता है।

क्या लड़के के साथ गलत होता है?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लड़के का दिल टूट गया है। एक यूजर ने लिखा कि बेचारा लड़का सोच रहा होगा कि अभी मुझे जन्नत दिखेगा लेकिन इसके साथ एक बड़ा प्रैंक हो जाता है। एक यूजर ने लिखा कि ये दुख की बात है। लड़के साथ बहुत गलत हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।