1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में गंवाई जान, चलती बाइक पर वीडियो बना रहे थे युवक तभी हुआ दर्दनाक हादसा, देखें

रील के चक्कर में गंवाई जान, चलती बाइक पर वीडियो बना रहे थे युवक तभी हुआ दर्दनाक हादसा, देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 07, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 02:50 pm IST

सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो शख्स चलती हुई बाइक पर रील बना रहे थे। तभी वे अचानक हादसे का शिकार हो जाते हैं।

चलती बाइक पर रील बनाते युवक- India TV Hindi
चलती बाइक पर रील बनाते युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

चलती बाइक पर रील बनाने का ट्रेंड काफी जोरों से चल रहा है। लोगों पर रील बनाने का भूत इस कदर सवार है कि लोग अपनी जान जोखिम में भी डालकर रील बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई घटनाओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लोगों को रील के चक्कर में अपनी जान गंवाते देखा गया। लेकिन फिर लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं और आज भी अपनी जान खतरे में डालकर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां दो युवकों को चलती बाइक पर रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बना रहे युवक हादसे का शिकार हो गए और दो में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया।

रील के चक्कर में गई जान 

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे के बीड बाईपास की है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक ही बाइक पर सवार होकर स्पीड में बाइक चला रहे हैं। बाइक के पीछे बैठा शख्स फ्रंट कैमरे से वीडियो बना रहा है और बाइक चला रहा शख्स भी राइडिंग से अपना ध्यान हटाकर कैमरे में देख रहा है। यहां तक तो ठीक था। दोनों मस्ती करते हुए बाइक पर बैठे रील बना रहे थे, तभी इतने में बाइक हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा जाती है। बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो जाती है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दोनों युवक बाइक से गिर पड़े। उनका फोन कहीं दूर जा गिरा।

वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि इन्होंने ना तो हेलमेट पहना है और ना ही ये नियमों का पालन कर रहे हैं। बाइक चलाते वक्त रील बना रहे थे। ऐसे में इस तरह की घटनाओं को वह खुद ही दावत दे रहे थे। कुछ अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- रील जिंदगी लील रही है, ऐसा लग रहा जैसे लोग खुशी-खुशी खुदकुशी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

रेलवे ट्रैक पर दो सांडों की लड़ाई में फंसी यात्रियों से भरी ट्रेन, देखें ये वायरल Video

स्टूडेंट ने मैथ्स के पेपर में लिखी शायरी, टीचर ने Video बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।