1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर भगाने के चक्कर में मरते-मरते बचा शख्स, लाठी लेकर दौड़ा था मारने, अचानक 11000 वोल्ट के चपेट में आया

बंदर भगाने के चक्कर में मरते-मरते बचा शख्स, लाठी लेकर दौड़ा था मारने, अचानक 11000 वोल्ट के चपेट में आया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 22, 2025 07:11 am IST,  Updated : Aug 22, 2025 07:11 am IST

11 हजार वोल्ट की बिजली इतनी खतरनाक होती है कि इसके संपर्क में आने से इंसान की तुरंत मौत हो सकती है लेकिन गनीमत रही कि ये शख्स 11000 वोल्ट के चपेट में आने के बाद भी बच गया। लोग इसे एक चमत्कार बता रहे हैं।

करंट खा के लड़का छत पर गिरा- India TV Hindi
करंट खा के लड़का छत पर गिरा Image Source : X/@AGRAWALGANESH21

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और उसकी सांसें थम रही हैं। इस खौफनाक वीडियो में एक युवक अपने घर की छत पर बंदरों को भगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही उसे मौत के मुंह तक ले जाती है। फिर भी, उसकी जान बच गई।

11000 वोल्ट की चपेट में आया युवक

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अपनी छत पर खड़ा है और उसके हाथ में एक डंडा है। वह पास में घूम रहे बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह डंडे को ऊपर उठाता है, वह गलती से पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा जाता है। टकराते ही एक तेज आवाज होती है और युवक करंट की चपेट में आकर छटपटाते हुए छत पर गिर पड़ता है। गनीमत यह रही कि इतने भयंकर बिजली के झटके के बावजूद युवक की जान बच गई। घटना के तुरंत बाद घरवाले और पड़ोसी छत पर पहुंचे और उसे नीचे ले आए।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं, तो कुछ इसे लापरवाही का परिणाम मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह चमत्कार ही है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी वह जिंदा है। भगवान का शुक्र है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “हाईटेंशन लाइनों के पास इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है।” कई लोग इस वीडियो को देखकर दूसरों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।