1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती मेट्रो में बेड लगाकर सोने लगा युवक, कुछ देर बाद ही सबके उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

चलती मेट्रो में बेड लगाकर सोने लगा युवक, कुछ देर बाद ही सबके उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 11, 2022 02:11 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 04:58 pm IST

आपने मेट्रो में सफर करते तो लोगों को देखा होगा, लेकिन एक युवक चादर ओढ़कर सो रहा है। इस युवक का वीडियो वायरल हो गया है।

मेट्रो में सोते युवक सोता हुआ। - India TV Hindi
मेट्रो में सोते युवक सोता हुआ। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक अजीबोगरीब हरकत करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि युवक ऐसा क्यों कर रहा है। हर कोई इस वीडियो को शेयर करते हुए हैरान कर देने वाले सवाल पूछ रहे हैं।

आखिर क्यों सोने पर मजबूर?

जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक चलती मेट्रो में चादर ओढ़कर सोता जाता है। आप देख सकते हैं कि उसने हाथ में चादर और तकिया लिया हुआ है। वह आगे अपने सिर के नीचे एक तकिया रखकर और खुद को एक चादर से ढक कर आराम से सोता जाता है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 76 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को 5 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर मोहित गौहर ने अपलोड किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए गौहर लिखते हैं कि 'सिंगल लड़के ठंड में'। इस पोस्ट पर 100 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।

लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन 
वीडियो के वायरल होते ही लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'अगली बार से बिस्तर ही लेकर चला जाएगा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मान गया भाई क्योंकि ये सब करने के लिए हिम्मत चाहिए होनी चाहिए'। इसके अलावा और भी यूजर्स हैं, जो हैरान कर देने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले युवक का नाम मोहित गौहर है। मोहित के इंस्टाग्राम पर फिलहाल 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।