1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 11 साल की बच्ची से रेप के बाद की हत्या, फिर ससुराल भाग गया युवक; बोरे में पैक मिला शव

11 साल की बच्ची से रेप के बाद की हत्या, फिर ससुराल भाग गया युवक; बोरे में पैक मिला शव

 Published : Oct 02, 2023 06:39 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 06:39 pm IST

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार स्थानीय युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। युवक शादीशुदा है और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह पास के अपने ससुराल भाग गया था।

police- India TV Hindi
पुलिस की टीम ने उस बोरे का पता लगाया जिसमें नाबालिग का शव लपेटा गया था (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में एक नदी के किनारे बोरे में बंद नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 11 साल की बच्ची से पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उसके शव को बोरे में लपेटकर धुपगुड़ी में डुडुआ नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले पीड़िता के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शादीशुदा है युवक, कबूला अपराध

इसी बीच खोजी कुत्तों के साथ गश्त कर रही पुलिस की टीम ने उस बोरे का पता लगा लिया, जिसमें नाबालिग का शव लपेटा गया था। सोमवार की सुबह पीड़ित के परिजन स्थानीय थाने आए और शव की पहचान की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार स्थानीय युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। युवक शादीशुदा है और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह पास के अपने ससुराल भाग गया था।

जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।