1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, 12 मई को इलाज के लिए आए थे भारत, मचा हड़कंप

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, 12 मई को इलाज के लिए आए थे भारत, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 22, 2024 02:19 pm IST,  Updated : May 22, 2024 02:19 pm IST

बांग्लादेश के एक सांसद की कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में हत्या हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये हत्या एक हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट में हुई है। पुलिस को खून के कुछ धब्बे भी मिले हैं। जांच जारी है।

Anwarul Azim Murder- India TV Hindi
बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। बांग्लादेश के सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक अनवारुल का शव बरामद नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

बांग्लादेश के सांसद की हत्या कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक हाईराइज बिल्डिंग के फ्लैट में हुई है। इस फ्लैट से खून के काफी धब्बे भी मिले हैं। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस शव को ढूंढने में जुटी है। 

इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 

बांग्लादेश के गृह मंत्री का बयान आया सामने

इस मामले में बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी, 'भारतीय पुलिस ने आज सुबह बांग्लादेश पुलिस को जानकारी दी कि सांसद अनवारुल अजीम की हत्या हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे लेकिन 2 दिन बाद ही लापता हो गए थे। बांग्लादेश सरकार ने अपने सांसद का पता लगाने के लिए भारत सरकार से मदद भी मांगी थी। 19 मई को मुजफ्फरपुर के बाद से उनका फोन बंद हो गया था। पीएमओ इसकी तलाश में बांग्लादेश सरकार और भारतीय एजेंसियों के संपर्क में था। इस मामले में बंगाल के सोना तस्करों और गुंडों की भूमिका होने का संदेह है। (इनपुट: कोलकाता से ओंकार) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।