Beleghata Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद चार मई को वोटों की गिनती हुई। बेलेघाटा निर्वाचन क्षेत्र में हुई मतगणना का रिजल्ट शाम तक जारी कर दिए गए। बेलेघाटा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच रहा, जिसमें जीत टीएमसी को कुणाल घोष को मिली और भाजपा के पार्थ चौधरी चुनाव हार गए। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट तृणमूल कांग्रेस के परेश पॉल ने 67,140 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था और उन्होंने भाजपा के काशीनाथ बिस्वास को हराया था।
बेलेघाटा पश्चिम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र की एक सामान्य श्रेणी की सीट है। तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की प्रमुख पार्टी है। 2016 के विधानसभा चुनावों में भी, एआईटीसी के परेश पॉल ने यह सीट जीती थी और उन्हें 84,843 वोट मिले थे, जिनका वोट शेयर 52.82% था। सीपीएम के उम्मीदवार राजीव बिस्वास को 58,664 वोट (36.53%) मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। परेश पॉल ने राजीव बिस्वास को 26,179 वोटों के अंतर से हराया था।