1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा-'दूसरे कश्मीर में बदल गया है बंगाल'

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा-'दूसरे कश्मीर में बदल गया है बंगाल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 02:32 pm IST

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। यह हर दिन आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं और हर दूसरे दिन बम बनाने की अवैध फैक्ट्रियों का पता चल रहा है।

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा-'दूसरे कश्मीर में बदल गया है बंगाल'- India TV Hindi
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा-'दूसरे कश्मीर में बदल गया है बंगाल' Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। यह हर दिन आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं और हर दूसरे दिन बम बनाने की अवैध फैक्ट्रियों का पता चल रहा है। 

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष को उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां कानून का शासन खत्म हो चुका है। बंगाल के बीरभूम जिले में चाय पर चर्चा नामक कार्यक्रम में दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर हो गया है। यहां हर दिन आतंकवादी गिरफ्तार हो रहे हैं। हर दूसरे दिन बम बनाने के अवैध कारखानों का पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक ही फैक्ट्री काम कर रही है और वह है बम बनाने की फैक्ट्री। 

घोष ने बीरभूम जिले में ‘चा-चक्रा’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है - बम बनाने की फैक्ट्री।’’ उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘ बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।