1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की पीड़िता को दिया लोकसभा का टिकट, बशीरहाट से चुनाव लड़ेंगी रेखा पात्रा

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की पीड़िता को दिया लोकसभा का टिकट, बशीरहाट से चुनाव लड़ेंगी रेखा पात्रा

 Published : Mar 24, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 12:09 am IST

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने एक फैसले से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चारों खाने चित्त कर दिया है।केंद्रीय चुनाव समिति ने संदेशखाली मामले की पीड़िता को दिया लोकसभा का टिकट देकर पश्चिम बंगाल की सियासत में खलबली मचा दी है। बीजेपी ने संदेशखाली मामले की पीड़िता रेखा पात्रा को बशीरहाट सीट से उतारा है।

पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।- India TV Hindi
पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। Image Source : PTI

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने एक फैसले से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चारों खाने चित्त कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने संदेशखाली मामले की पीड़िता को दिया लोकसभा का टिकट देकर पश्चिम बंगाल की सियासत में खलबली मचा दी है। बीजेपी ने संदेशखाली मामले में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाली रेखा पात्रा को बशीरहाट से चुनाव के मैदान में उतारा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में इस बार संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुई दरिंगदगी सबसे बड़ा मुद्दा है। ऐसे में भाजपा ने संदेशखाली पीड़िता को चुनाव मैदान मैदान में उतार कर तृणमूल कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पेश कर दी है। 

भाजपा ने आज अपनी पांचवीं सूची में रेखा पात्रा को बशीरहाट लोकसभा सीट से टिकट दिया है। संदेशखाली मामला भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। पीएम मोदी ने आरामबाग की अपनी रैली में कहा था, ''संदेशखाली की माताओं और बहनों'' पर हुए अत्याचार से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है। उन्होंने संदेशखली में अपराध करने वालों को बचाने की कोशिश करने के लिए ममता को दोषी ठहराया था। क्योंकि आरोपी लोग उनकी ही पार्टी के थे। मोदी ने कहा ममता बनर्जी पर सीधा आरोप लगाते कहा था कि बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई अपराधी खुद को 56 दिनों तक कैसे बचा सकता है.'' उन्होंने यह भी पूछा कि इंडिया ब्लॉक में ममता के गठबंधन सहयोगी संदेशखाली मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।