1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. राम मंदिर के उद्घाटन में क्यों नहीं जाएंगी ममता बनर्जी? बीजेपी ने दिया जवाब

राम मंदिर के उद्घाटन में क्यों नहीं जाएंगी ममता बनर्जी? बीजेपी ने दिया जवाब

 Written By: Amar Deep
 Published : Dec 31, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 07:15 pm IST

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं शामिल हो रही हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अब इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना।- India TV Hindi
सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना। Image Source : PTI

दक्षिण दिनाजपुर: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है। इसी दिन मंदिर में भगवान राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राम मंदिर के उद्घाटन में जाएंगी या नहीं इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं उनके अयोध्या नहीं जाने की बात को लेकर बीजेपी के नेताओं द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही हैं। सीएम ममता बनर्जी के अयोध्या नहीं जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आज रविवा को अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुकांत मजूमदार ने दिया बयान

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि "हमारी मुख्यमंत्री राम नाम से डरती हैं। जैसे राम नाम से भूत भागते हैं, वैसे ही मुख्यमंत्री भी राम का नाम सुनकर गाड़ी से उतर कर लोगों के पीछे हमला करने दौड़ती हैं। ऐसी मुख्यमंत्री तो राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगी... हर साल कोलकाता में जो ईद की नमाज़ होती है उसमें वे शामिल होती हैं, लेकिन राम नाम से तौबा-तौबा... राम मंदिर तो वह नहीं जा सकतीं।" बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, इसी दौरान उन्होंने यह बात कही है।

अयोध्या में चल रही उद्घाटन की तैयारी

यह भी बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को पीएम मोदी दिन भर अयोध्या में ही रहे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या सहित पूरे देश को तमाम सौगातें दीं। एक तरह अयोध्या में जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन किया तो वहीं 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों की भी सौगात पीएम मोदी ने देश को दी है। इसके साथ ही अब सबकी निगाहें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम की ओर टिकी हुई हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को देश भर से कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। इसी कार्यक्रम में नहीं जाने पर विपक्ष के नेताओं से सवाल किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

नए साल में I.N.D.I.A. को लेकर TMC ने रखा ये खास टारगेट, BJP को वापसी की उम्मीद

फिर से जान लेने लगा कोरोना, पश्चिम बंगाल में 9 महीने बाद कोविड से पहली मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।