1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 6 साल के बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 6 साल के बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 26, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 03:23 pm IST

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक 6 साल के बच्चे की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। बच्चे का शव झाड़ियों से मिला है, जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Asansol- India TV Hindi
आसनसोल में 6 साल के बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद Image Source : REPORTER INPUT

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट क्षेत्र के छिन्नमस्ता तुरीपाड़ा इलाके में करीब छह वर्षीय एक बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चे की पहचान ऋत्विक रुज के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बच्चा शनिवार से लापता था। रविवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक के पिता छोटू रुज ने बताया कि उनका बेटा शनिवार से लापता था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट को दी थी। उनके अनुसार, पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए सक्रियता दिखाई, लेकिन रविवार को उसका शव बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, स्थानीय भाजपा नेता अंकुर राय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चा शनिवार से लापता था और रविवार को उसका शव झाड़ियों से मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे का शव बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारी डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने कहा है कि फिलहाल ये अभी जांच का विषय है। जांच के बाद ही हम कुछ बता पाएंगे। हमारी टीम जांच में जुटी है। जल्द ही इस मामले का रहस्य उजागर होगा। 

बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश होना चाहिए।

हाल ही में तालाब में एक लापता बच्चे का शव मिला था, जिससे गुस्साई भीड़ ने पास के ही पति-पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। (रिपोर्ट- बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें-

साउथ 24 परगना में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, तालाब में मिला शव, भारी बवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।