1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. साउथ 24 परगना में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, तालाब में मिला शव, भारी बवाल

साउथ 24 परगना में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, तालाब में मिला शव, भारी बवाल

 Reported By: Manish Prasad,  Onkar Sarkar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 05, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 08:46 pm IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर अंतर्गत रितनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां छठी क्लास में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

rape murder, bengal- India TV Hindi
साउथ 24 परगना में बवाल Image Source : REPORTER INPUT

कोलकाता:  साउथ 24 परगना के बैरोपुर के रितनपुर गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस की गाड़ियों तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई। इस बीच, घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने रेप और मर्डर के शक में एक आदमी की पिटाई कर दी। खबर है कि अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।  मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।

क्लासमेट के जन्मदिन पर केक लेकर जा रही थी मासूम

जानकारी के मुताबिक अपनी क्लासमेट के जन्मदिन पर केक लेकर जा रही एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध का आरोप बच्ची की सहेली के पिता और उसके तीन अधेड़ उम्र के साथियों पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दरिंदगी

मृतक बच्ची छठी क्लास में पढ़ती थी। वह शनिवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे के बीच वह अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए केक लेकर घर से निकली थी।  उसी बीच वो लापता हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब गांव में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो एक स्थानीय व्यक्ति पर संदेह हुआ। उसको पुलिस की मदद से पकड़ा गया। शुरुआत में उसने पुलिस को इधर-उधर घुमाने की कोशिश की। फिर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव तलाब से निकाला गया। शव बोरे में भरकर आरोपियों ने तलाब में फेंक दिया था। पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी, जिसका नाम 'आनंदो' है और जो मृतका की क्लासमेट का पिता है, उसने बच्ची को बहलाया-फुसलाया था। आरोपी ने मासूम से कहा था कि उसके घर में छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ वह खेल सकती है। इसी बहाने वह बच्ची को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। फिर उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

सीआरपीएफ और बीएसफ तैनात

इस घटना की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आक्रोशित लोगों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने  सियालदह-नामखाना रेल रूट को भी बाधित कर दिया, जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। प्रशासन ने पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कंपनियों को तैनात कर दिया है। फिलहाल इलाके में हालात नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें:

मेला घूमने गई किशोरी को अगवा कर 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में 13 साल की मासूम बच्ची से 32 लोगों ने किया गैंगरेप, जिन 3 होटलों में हुई दरिंदगी, उन पर चला बुलडोजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।