1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल को मुख्यमंत्री ने 'जंगल राज' में बदला, कोलकाता में जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल को मुख्यमंत्री ने 'जंगल राज' में बदला, कोलकाता में जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 12, 2023 08:22 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 08:22 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल दौरे पर गए हुए हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में लोकतंत्र को कुचला है।

Chief Minister turned Bengal into Jungle Raj JP Nadda targeted Mamta Banerjee in Kolkata- India TV Hindi
जेपी नड्डा ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर खूब निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कोलकाता में कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। यदिन कोई जन हितैषी, गरीबों के लिए सोचने वाली सरकार है तो केवल पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है।' उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को मजबूत किया है लेकिन ममता बनर्जी ने बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर उसे कुचल दिया है। 

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे जेपी नड्डा

अपने बयान में जेपी नड्डा ने कहा कि ममता जी आप सुन लो, आप हमें जितना दबाओगे, हम उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, 'पिछले लोकसभा में जनता ने हमें 18 सीटें दी थी। इस बार 2024 में हम 35 सीटें बंगाल में जीतेंगे। बंगाल में आज भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। घोटाला का रिकॉर्ड यहां बन रहा है। इनके कई नेता जेल में हैं और ममता दीदी प्रमाण मांगती हैं।' उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी आप जितना दम हो लगा लो, हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी बंगाल की आवाज बनेगी और विजयश्री होगा। 

ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को कुचला

उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे लेकिन हम निर्णायक अंत तक पहुंचेंगे और देखेंगे कि बंगाल में लोकतंत्र कैसे बचता है। पंचायत चुनाव उम्मीदवारों और पंचायत चुनाव पीड़ितों के परिवारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, 'जिस बंगाल ने देश के नेतृत्व दिया। आज बंगाल एक मुसीबत के दौर से गुजर रहा है। बंगाल में प्रजातंत्र को कुचला जा रहा है। जिस तरह से टीएमसी बंगाल का नेतृत्व कर रही है, मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उन्होंने इसे 'जंगल राज' में बदल दिया है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।