Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरना दूंगी', TMC की मीटिंग में बोलीं ममता बनर्जी

'जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरना दूंगी', TMC की मीटिंग में बोलीं ममता बनर्जी

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Feb 27, 2025 01:40 pm IST, Updated : Feb 27, 2025 01:55 pm IST

ममता बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।

सीएम ममता बनर्जी- India TV Hindi
Image Source : X@AITCOFFICIAL सीएम ममता बनर्जी

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान ममता ने कहा कि हम बाहरी लोगों को बंगाल पर कब्जा करने की इजाजत नहीं देंगे। 

चुनाव आयोग के सामने धरना देने की धमकी

टीएमसी की बैठक में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली, महाराष्ट्र में भाजपा ने हरियाणा, गुजरात से फर्जी मतदाताओं का नामांकन करके चुनाव जीता है। जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को हटाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के सामने धरना दे सकती हूं।

215 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में हम 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की सीट कम हों। ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो किया उसे बंगाल में नहीं दोहराया जा सकता। 

ममता ने केंद्र पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन हमारे नागरिकों को अमेरिका से बेड़ियों में बांधकर वापस भेजा गया है। अगर कोलंबिया अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान भेज सकता है, तो हमारी केंद्र सरकार अपने लोगों को वापस लाने के लिए विमान की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकती। 

अभिषेक बनर्जी ने अफवाहों पर लगाया विराम

टीएमसी की बैठक में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे झूठ फैला रहे हैं। मैं टीएमसी में गद्दारों को बेनकाब करना जारी रखूंगा, जैसा कि मैंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था। मैं तृणमूल कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही हूं, मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।

इनपुट- पीटीआई

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement