1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 और उम्मीदवार किए घोषित, प्रदेश अध्यक्ष को मिली श्रीरामपुर से टिकट, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 और उम्मीदवार किए घोषित, प्रदेश अध्यक्ष को मिली श्रीरामपुर से टिकट, देखें लिस्ट

 Published : Apr 01, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:39 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जिन 10 उम्मीदावरों की लिस्ट जारी की गई है, उसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शुभांकर सरकार का भी नाम शामिल है। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 284 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए थे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। इसमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शुभांकर सरकार का नाम भी शामिल है। उन्हें हुगली जिले के श्रीरामपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

गाजोल विधानसभा क्षेत्र का बदला गया उम्मीदवार

कांग्रेस के जिन 10 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें गाजोल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है, जहां उम्मीदवार बदला गया है। यहां से पहले उम्मीदवार घोषित संजय सरकार के स्थान पर प्रेम चौधरी को टिकट दिया गया है। 

विधानसभा संख्या विधानसभा का नाम  उम्मीदवार का नाम
12 अलीपुरद्वार मृण्मय सरकार
29 इस्लामपुर गुड्डी रियाज़
44 गाजोल (एससी) प्रेम चौधरी
55 फरक्का मोहम्मद महताब शेख
60 सागरदिघी मनोज चक्रवर्ती
71 बेलडांगा मोहम्मद साहरुद्दीन शेख
99 बादुरिया क़ाज़ी अब्दुर रहीम
101 अशोकनगर अंशुमान रॉय
186 श्रीरामपुर शुभंकर सरकार
212 पताशपुर प्रणब कुमार महापात्र

पहले जारी की गई थी 284 उम्मीदवारों की लिस्ट

पार्टी ने नॉर्थ 24 परगना के बदुरिया से काजी अब्दुर रहीम को टिकट दिया है। इस सीट से वर्तमान विधायक तृणमूल से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में पश्चिम बंगाल के लिए बीते रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। 

पहली लिस्ट में अंधीर रंजन चौधरी का नाम

पहली सूची में कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया था। 

अब तक कुल 293 उम्मीदवारों के नाम आए सामने

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है। अब तक उसने कुल 293 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना 4 मई को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।