1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला हुआ तो भड़के कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, कहा- 'यह रोज की कहानी'

बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला हुआ तो भड़के कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, कहा- 'यह रोज की कहानी'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 11, 2026 08:33 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 08:33 pm IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी खुद को बचाने के लिए और चुनाव जीतने के लिए गुंडागर्दी का रास्ता अपनाती है। पश्चिम बंगाल में रोज की यही कहानी है।

suvendu adhikari- India TV Hindi
सुवेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस घटना को लेकर ममता सरकार और सत्ताधारी टीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने मुर्शिदाबाद में कहा, "बंगाल में ऐसा ही होगा। चुनाव जीतने और खुद को बचाने के लिए गुंडागर्दी सत्ताधारी पार्टी का हथियार है। यहां यह रोज होता है, कभी नेताओं के खिलाफ, कभी आम लोगों के खिलाफ। यह यहां की रोज की कहानी है।"

इस हमले को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में आईपैक ऑफिस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के 'दखल' वाले छापे पर, पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "ईडी को संवैधानिक नियमों और पावर का उल्लंघन करने के लिए ममता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

ममता को भगाएंगे- सुवेंदु अधिकारी

प्रदर्शन के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यह लोगों की रैली है। लोग चाहते हैं कि ममता बनर्जी, राजीव कुमार और सीपी मनोज वर्मा सलाखों के पीछे जाएं। उन्होंने ईडी पर हमला किया, कानून तोड़ा और कानून अपने हाथ में लिया। उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया। ममता के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? लोग 'फाइल चोर' ममता के नारे लगा रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ममता हटाओ, बंगाल बचाओ। बीजेपी लाओ, बंगाल बचाओ।" कल उन पर हुए हमले पर उन्होंने कहा, "मैं सही रास्ते पर हूं, मेरा काम अच्छा चल रहा है। इसलिए, ममता, उनकी पुलिस और उनके गुंडे मेरी जान पर हमला कर रहे हैं। मैं लड़ूंगा, हमने अंग्रेजों, सीपीआई को भगाया और हम ममता को भी भगाएंगे।"

हमारा संकल्प सत्ता परिवर्तन- सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में कहा, "यह कैसा बंगाल है जहां मुख्यमंत्री हिजाब संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एक बंगाली ने इस पार्टी की स्थापना की थी, जो बाद में भाजपा बनी। एसआईआर के बाद और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह का कैंपेन चलाया जा रहा है, हमारा लक्ष्य जीत है और हमारा संकल्प परिवर्तन है।"

यह भी पढ़ें-

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाया हमले का आरोप, चंद्रकोना पुलिस थाने में धरने पर बैठे

कोलकाता: I-PAC से जुड़े मामले में अब SC जा सकती है ED, कंपनी ने जारी किया अपना बयान, जानें क्या कहा

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।