1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Dabgram-Phulbari Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट पर BJP को बड़ी जीत, TMC हारी

Dabgram-Phulbari Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट पर BJP को बड़ी जीत, TMC हारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 04, 2026 08:24 am IST,  Updated : May 05, 2026 10:46 am IST

Dabgram-Phulbari Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट से BJP की शिखा चटर्जी ने 97,715 वोटों के बड़े अंतर से TMC के रंजन सिल शर्मा को करारी शिकस्त दी है।

डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Dabgram-Phulbari Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं। जलपाईगुड़ी जिले की डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। शिखा चटर्जी को 1,66,300 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के रंजन सिल शर्मा को 68,585 वोट मिले। BJP की शिखा चटर्जी ने इस सीट पर 97,715 वोटों के बड़े अंतर से TMC के रंजन सिल शर्मा को करारी शिकस्त दी है। इस सीट पर पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

इस सीट का सियासी समीकरण

यह सीट 2011 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2011 के चुनाव में TMC के दिग्गज नेता गौतम देब ने CPI(M) के दिलीप सिंह को 11,236 वोटों से हराकर जीत का खाता खोला। 2016 के चुनाव में भी गौतम देब ने अपनी पकड़ मजबूत रखी और दिलीप सिंह को फिर से 23,811 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए। बीजेपी की लहर के बीच शिखा चटर्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,29,088 वोट हासिल किए और तत्कालीन मंत्री गौतम देब को 27,593 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।