1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दुर्गापुर गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, पीड़िता गिरफ्तार आरोपियों में से एक के साथ थी 'रिलेशनशिप' में, जानिए क्या बोली पुलिस?

दुर्गापुर गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, पीड़िता गिरफ्तार आरोपियों में से एक के साथ थी 'रिलेशनशिप' में, जानिए क्या बोली पुलिस?

 Published : Oct 17, 2025 07:18 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 07:26 am IST

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पुलिस की टीम ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी से इस मामले की पूछताछ हो रही है। आरोपियों को घटना स्थल पर भी ले जाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी- India TV Hindi
गिरफ्तार आरोपी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि पीड़िता गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक के साथ 'प्रेम संबंध' में थी और 10 अक्टूबर को जब उसका यौन उत्पीड़न हुआ तो वह उसी के साथ कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

व्हाट्सएप पर चैट से हुई पुष्टि

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को सबसे आखिर में गिरफ्तार किया गया और वह पीड़िता का सहपाठी है। दोनों घटना वाली रात बाहर गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता गिरफ्तार किए गए अपने दोस्त के साथ रिश्ते में थी। हमने इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाए हैं। व्हाट्सएप पर उनकी बातचीत भी इसकी पुष्टि करती है।' 

श्मशान घाट के पास जंगल में गए थे

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके दोस्त दोनों ने बताया कि घटना वाली रात वे श्मशान घाट के पास जंगल में गए थे। अधिकारी ने कहा, 'उनके बयान के अनुसार, जंगल जाते समय तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया। जब दोनों जंगल में दाखिल हुए तो तीनों ने उनका पीछा किया और अचानक उन पर हमला कर दिया। कुछ ही क्षणों में स्थिति नाटकीय रूप से बदल गई।'

जानबूझकर जांच को गुमराह करने का प्रयास

दोनों ने घटना के बारे में बार-बार अपना बयान बदला है और जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह जानबूझकर जांच को गुमराह करने का प्रयास है। इस बीच, गुरुवार को पुलिस ने जांच के लिए एक बार फिर जंगल के इलाके में अपराध स्थल की घेराबंदी की। अधिकारी ने पुष्टि की, 'हालांकि एक हिस्से को पहले ही सील कर दिया गया था, लेकिन आज एक अतिरिक्त क्षेत्र की भी घेराबंदी कर दी गई।' 

दोनों दुर्गापुर के मेडिकल कॉलेज में करते हैं पढ़ाई

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों और पीड़िता के सहपाठी से कई चरणों में दिनभर पूछताछ की गई। ओडिशा की रहने वाली छात्रा और उसका दोस्त पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।