1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, BJP-TMC ने झोंक दी पूरी ताकत; 29 अप्रैल को मतदान

पश्चिम बंगाल में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, BJP-TMC ने झोंक दी पूरी ताकत; 29 अप्रैल को मतदान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 27, 2026 07:29 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:31 pm IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अब थम गया है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जिसके लिए अभी से चुनाव प्रचार रोक दिया गया है। इस बार बीजेपी और टीएमसी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा।- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा। Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर अब पूरी तरह से थम चुका है। यहां दो चरणों में चुनाव होना है, जिसमें से पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। ऐसे में दूसरे चरण के लिए मतदान को लेकर चुनाव प्रचार आज शाम तक जारी रहा। शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब 29 अप्रैल को मतदान होना है। बता दें कि इस दौरान सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। एक तरफ बीजेपी और दूसरी तरफ टीएमसी और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। 

टीएमसी-बीजेपी में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला माना जा रहा है। एक तरफ जहां टीएमसी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस बार बंगाल में विजय पताका फहराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेता महीनों से पश्चिम बंगाल में ही रुके हुए हैं। पीएम मोदी खुद पश्चिम बंगाल में विभिन्न जनसभाओं, रैलियों और रोड शो में शामिल हुए। इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं को भी बीजेपी ने चुनाव प्रचार में उतारा। 

पहले चरण में 91.78 प्रतिशत मतदान

बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 91.78 प्रतिशत रहा, जो पिछले चरण के मुकाबले कहीं अधिक है। उच्च मतदान के आंकड़े सक्रिय चुनावी प्रक्रिया को दर्शाते हैं, क्योंकि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। वहीं अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है। दोनों चरणों के मतों की गणना 4 मई को होगी और 4 मई को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में 45 डिग्री के पार गया पारा, CM ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइन; श्रमिकों को 3 घंटे का ब्रेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।