1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 12 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया?

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 12 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 12, 2026 07:20 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 07:26 am IST

चुनाव आयोग ने जिन 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। उसमें सोमा दास मित्रा का भी नाम शामिल है। उन्हें सीआईडी डीआईजी की पोस्ट से तबादला कर अब कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार- India TV Hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है। इस बीच, चुनाव आयोग ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर पर फेरबदल का आदेश दिया है। इसके तहत कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल राज्य की पुलिस में 12 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कोलकाता पुलिस में कई सीनियर अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया गया है। 

सुदीप सरकार का भी किया गया तबादला

अपराध जांच विभाग (CID) की डीआईजी, सोमा दास मित्रा का तबादला कर उन्हें कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है। डीआईजी (कार्मिक) के पद पर कार्यरत सुदीप सरकार को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। 

देबास्मिता दास को दी गई नई जिम्मेदारी

विशेष कार्य बल की डीआईजी देबास्मिता दास को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (खुफिया) नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व डिवीजनों के उपायुक्तों को भी उनके पदों से हटा दिया है। 

 प्रदीप कुमार यादव उपायुक्त नियुक्त किए गए

वीएसआर अनंतनाग को उपायुक्त (दक्षिण), जबकि प्रदीप कुमार यादव को उपायुक्त (उत्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। भंगार डिवीजन के डीसी के पद पर कार्यरत सैकत घोष का तबादला दक्षिण-पूर्व डिवीजन के डीसी के रूप में कर दिया गया है। 

राज्य के कई जिलों में भी हुए तबादले

उग्रवाद निरोधक बल के एसपी प्रशांत चौधरी को कोलकाता पुलिस में डीसी (पूर्व) नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, आयोग ने राज्य के कई पुलिस जिलों और आयुक्तालयों में कई अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। 

ये भी पढ़ें: 

'मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश', ममता ने बीजेपी पर लगाए आरोप

'CAA तेजी से लागू होगा, घुसपैठियों को बाहर भेजेंगे', PM मोदी का बंगाल में तूफानी चुनाव प्रचार

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।