1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. SSC भर्ती घोटाले में निलंबित कर्मियों को अब मिलेगी हर माह 20-25 हजार सैलरी, ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

SSC भर्ती घोटाले में निलंबित कर्मियों को अब मिलेगी हर माह 20-25 हजार सैलरी, ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

 Published : May 14, 2025 05:43 pm IST,  Updated : May 14, 2025 05:43 pm IST

SSC भर्ती घोटाले में नौकरी जाने वाले कर्मचारियों को ममता सरकार ने खुशखबरी दी है। ममता सरकार ने ऐलान किया है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट रिव्यू पिटिशन पर कोई फैसला नहीं देता तब तक सभी को सैलरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाले में नौकरी जाने वाले कर्मियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन कर्मचारियों और शिक्षकों को हर माह सैलरी देने का ऐलान किया है। जानकारी दे दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में हजारों शिक्षकों और कर्मियों की नौकरी चली गई थी। जिसे लेकर हजारों शिक्षक सड़कों पर आ गए थे और सरकार से सवाल कर रहे थे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

ममता बनर्जी ने ऐलान करते हुए कहा कि अब SSC भर्ती घोटाले में ग्रुप C और D के जिन कर्मियों का सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नौकरी गई है उन्हें अप्रैल 2025 से राज्य सरकार के तरफ से सैलरी दी जाएगी। सैलरी ग्रुप C के कर्मियों को 25000 और ग्रुप D को 20000 रुपए दी जाएगी। ममता ने इसका कारण बताते हुए कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को लेकर रिव्यू पिटिशन दायर किया है और जब तक इस पर कोई फैसला नहीं आता है, सभी अपना काम जारी रखें।

पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई पर जताई संतुष्टी

वहीं, पाकिस्तान के ओर से बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की रिहाई को लेकर ममता ने कहा कि मैंने BSF जवान के पत्नी के साथ में बात की है। हम लगातार BSF के अधिकारियों के साथ संपर्क में थे। परसों DGMO के बैठक में इस विषय पर चर्चा के लिए मैंने अनुरोध किया था। उन्होंने बीएसएफ जवान के पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एक व्यक्ति को अपने जमीन से उठाकर ले जाया गया। मैं इस पर दोनों देशों के सरकार बात करुंगी। इसके अलावा, राज्य सरकार की ओर से भारतीय सेना को समर्थन देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया गया।

दो दिन टीएमसी निकालेगी रैली

शनिवार और रविवार पूरे बंगाल में टीएमसी राष्ट्रवादी जुलूस निकलेगी। मै इसे राजनीति के बाहर रखना चाहती हूँ। जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है उन्हें और सेना जो युद्ध किया है उनके प्रति सम्मान प्रदर्शन के लिए यह कार्यक्रम किया जाएगा। जानकारी दे दें कि पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल से पाकिस्तान के हिरासत में थे, आज 20 दिनों के बाद वे अपने वतन वापस लौटे हैं।

ये भी पढ़ें:

Indigo की फ्लाइट में मिली बम की धमकी, सुरक्षा अधिकारियों ने एक यात्री को किया गिरफ्तार

BJP नेता दिलीप घोष के बेटे की मौत, फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश; हाल ही में रिंकू मजूमदार से रचाई थी शादी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।