1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP नेता दिलीप घोष के बेटे की मौत, फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश; हाल ही में रिंकू मजूमदार से रचाई थी शादी

BJP नेता दिलीप घोष के बेटे की मौत, फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश; हाल ही में रिंकू मजूमदार से रचाई थी शादी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 13, 2025 03:39 pm IST,  Updated : May 13, 2025 04:00 pm IST

दिलीप घोष ने हाल ही में भाजपा नेता रिंकू मजूमदार से विवाह किया था। रिंकू घोष तलाकशुदा थी और पिछले वैवाहिक संबंध से उनका एक बेटा श्रींजय दासगुप्ता था। आज श्रींजय की अप्राकृतिक मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं।

dilip ghosh rinku- India TV Hindi
दिलीप घोष, रिंकू मजूमदार और श्रींजय दासगुप्ता Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी रिंकू घोष के बेटे की अप्राकृतिक मौत हो गई है। न्यू टाउन के फ्लैट से 27 वर्षीय श्रींजय दासगुप्ता का शव बरामद हुआ है। पेशे से आईटी कर्मी  श्रींजय को पहले न्यू टाउन के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। बाद में वहां से बिधाननगर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अप्राकृतिक मौत पर उठ रहे सवाल

जांचकर्ता पोस्टमॉर्टम से पहले मौत के कारण के बारे में कुछ भी कहना नहीं चाहते। श्रींजय के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जाएगा।

पत्नी के पिछले वैवाहिक संबंध से था बेटा

दिलीप घोष ने हाल ही में भाजपा नेता रिंकू मजूमदार से विवाह किया था। जानकारी के मुताबिक घोष की मां चाहती थीं कि बेटा शादी करे, ताकि वह बहू के साथ कुछ समय गुजार सकें। रिंकू घोष तलाकशुदा थी और पिछले वैवाहिक संबंध से उनका एक बेटा श्रींजय दासगुप्ता था। लेकिन अपनी मां की शादी के 25 दिन के भीतर ही श्रींजय की मौत हो गई। श्रींजय की अप्राकृतिक मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं।

दिलीप घोष घोष का राजनीतिक करियर

दिलीप घोष का जन्म 1 अगस्त 1964 को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में हुआ था। एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह पश्चिम बंगाल भाजपा के 9वें अध्यक्ष रह चुके हैं। दिलीप घोष ने अपनी राजनीतिक यात्रा साल 1984 में RSS के प्रचारक के रूप में शुरू की थी। वह साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे और 2015 में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष बने। उन्होंने 2016 के विधानसभा में खड़गपुर सदर सीट से चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में मेदिनीपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव जीता था।

(रिपोर्ट- ओंकार सरकार)

यह भी पढ़ें-

कैंसर से हुई पत्नी की मौत, फिर तबाह हो गया सिपाही का परिवार, राइफल से खुद को मारी गोली, दो बच्चे अनाथ

अनाथ युवाओं का कराते थे बीमा, फिर हत्या को एक्सीडेंट दिखाकर हड़प लेते थे पैसे, क्रूर गिरोह का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।