1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर समेत ये जाने-माने नाम

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर, BJP में शामिल हुए पूर्व NSG कमांडर समेत ये जाने-माने नाम

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 17, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 04:22 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कुछ जाने-माने लोग बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर पर बांग्लादेशी फंडिंग के आरोप लगाए।

पूर्व NSG कमांडर, CRPF के पूर्व अधिकारी और कस्तूरी गोस्वामी बीजेपी में शामिल- India TV Hindi
पूर्व NSG कमांडर, CRPF के पूर्व अधिकारी और कस्तूरी गोस्वामी बीजेपी में शामिल Image Source : X/@BJP4BENGAL

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर होने शुरू हो गए हैं। आज यानी मंगलवार को कोलकाता में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में कुछ जाने-माने लोग भारतीय जनता (BJP) में शामिल हुए। इनमें पूर्व NSG कमांडर और अंडरकवर एजेंट रहे दीपांजन चक्रवर्ती, CRPF के पूर्व DSP बिप्लब बिस्वास और पूर्व कद्दावर वामपंथी मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी कस्तूरी गोस्वामी शामिल हैं।

बीजेपी में हुए शामिल

  1. दीपांजन चक्रवर्ती: पूर्व NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडर और देश के पूर्व अंडरकवर एजेंट।
  2. बिप्लब बिस्वास: CRPF के पूर्व DSP रैंक के अधिकारी।
  3. कस्तूरी गोस्वामी: पूर्व CPM कैबिनेट मंत्री खिती गोस्वामी की बेटी हैं।

हुमायूं कबीर पर विस्फोटक आरोप

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर पर विस्फोटक आरोप लगाए। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने से पहले हुमायूं कबीर 7 दिनों तक बांग्लादेश में थे। हुमायूं कबीर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट से पैसे ले रहे हैं, उस अकाउंट में बांग्लादेश से पैसे आ रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

पिछले चुनावी समीकरण क्या रहे?

बंगाल विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। पिछले 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने एकतरफा जीत हासिल की थी। कुल 294 में 292 सीटों पर हुए चुनाव में TMC ने 213 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इस चुनाव में TMC का वोट शेयर लगभग 48% रहा। वहीं, बीजेपी राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी और उसने 77 सीटों पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें-

यूपी में कांग्रेस के बड़े नेता नजरबंद, विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस में तू तू-मैं मैं, हंगामे का देखें वीडियो

'सीएम सरमा आना चाहते हैं मेरे घर, आज रात लूंगा आखिरी फैसला', कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बोले भूपेन कुमार बोरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।