1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. युसूफ पठान के नाम के ऐलान पर TMC में कलह, विधायक बोले- मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे

युसूफ पठान के नाम के ऐलान पर TMC में कलह, विधायक बोले- मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 12, 2024 08:52 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 09:45 pm IST

युसूफ पठान को बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के टीएमसी के फैसले को लेकर पार्टी विधायक हुमायूं कबीर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने टीएमसी के जिला नेतृत्व से बिना बातचीत के ही यूसुफ पठान के नाम का ऐलान कर दिया।

र्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान- India TV Hindi
र्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान Image Source : PTI

तृणमूल कांग्रेस यानी TMC ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान को बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। फैसले को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा मुखर हो गए हैं। कबीर का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने टीएमसी के जिला नेतृत्व से बिना बातचीत के ही युसूफ पठान के नाम का ऐलान कर दिया। 

"चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए"

कबीर ने कहा, ''जिला नेतृत्व को बहरामपुर से पठान को चुनावी मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले के बारे में पहले से बताया जा सकता था। मैं इसे स्वीकार नहीं करता हूं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए और आप मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे। मैं उनके खिलाफ वोटिंग सुनिश्चित करूंगा।'' हालांकि, हुमायूं कबीर ने किसी भी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है। 

पहले भी पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बोल चुके हैं

कबीर ने कहा, ''यदि जरूरत पड़ी तो मैं अपना खुद का राजनीतिक दल बनाऊंगा।'' बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब कबीर ने ऐसे मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई है। सितंबर 2023 में कबीर ने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पंचायत चुनावों में पैसे देकर उम्मीदवारों को टिकट सुनिश्चित करने में शामिल होने का आरोप लगाया था। (IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।