1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हासीपहाड़ी में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, बड़े अपराध या साजिश की आशंका

हासीपहाड़ी में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, बड़े अपराध या साजिश की आशंका

 Published : Jul 12, 2026 01:50 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 01:50 pm IST

जानकारी अनुसार इस युवक को पुलिस ने संदिग्ध हालत में देखा, जिससे इस पर शक हुआ और इसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

west bengal- India TV Hindi
संदिग्ध हालत में घूमते देख पुलिस ने दबोचा Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार, सालानपुर थाना क्षेत्र के हासीपहाड़ी के समीप केबल्स क्वार्टर इलाके से पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े अपराध की तैयारी में था या फिर उसके पीछे किसी बड़ी साजिश की योजना बनाई हुई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गए युवक का नाम सागर यादव (28) है और वह पड़ोसी राज्य झारखंड के चिरकुंडा थाना अंतर्गत कुमारडूबी मैथन मोड़ का रहने वाला है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया।

संदिग्ध हालत में पकड़ा गया युवक

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम रूपनारायणपुर फांड़ी की गश्ती टीम ने हासीपहाड़ी के पास केबल्स क्वार्टर इलाके में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। युवक ने जैसे ही पुलिस वाहन को देखा तो उसने भागना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी का इस क्षेत्र में पहले भी आना-जाना था। घटना वाले दिन वह क्वार्टर इलाके में किस उद्देश्य से मौजूद था, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

आरोपी के पास से हथियार बरामद

जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी के पास जिस तरह से हथियार और कारतूस मिले हैं, उससे किसी बड़े अपराध या संभावित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है क्योंकि अभी इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड, हथियार के स्रोत और झारखंड से इस हथियार को यहां तक पहुंचाने में किन-किन लोगों की भूमिका रही, इसकी भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आगे की जांच के बाद ही मामले का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट हो सकेगा।

(पश्चिम बर्धमान से बिज्जू मंडल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

आसनसोल में TMC-BJP समर्थकों में खूनी झड़प, कई गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मुश्किल से संभाला हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।