कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक CISF जवान पर युवती से बार-बार रेप का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की पहचान मोहम्मद पारुल अहमद के रूप में हुई है। असम का रहनेवाला ये CISF कर्मचारी आर जी कर में ड्यूटी पर था।
Related Stories
पीड़िता की मां का आरजी कर में चल रहा था इलाज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की मां का इलाज आर जी कर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, तभी दोनों की जान-पहचान हुई। आरोपी ने युवती को होटल में बुलाकर पिछले 8 जून को दुष्कर्म किया, आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया।
पीड़िता ने न्यू टाउन के नारायणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चिनार पार्क के पास होटल से बेडशीट और आरोपी की वर्दी फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त की है।
पीड़िता न्यू टाउन की रहने वाली है। CISF जवान होने के कारण महिला को उस पर भरोसा था। दोस्ती प्यार में बदली, पर बाद में आरोपी ने असली रंग दिखाया। परिवार को बताने के बाद मामला दर्ज हुआ। जांच जारी है।
आरजी कर में पहले भी हो चुका है बवाल
इससे पहले आरजी कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस साल(2024) में सामने आया था। इसमें 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की बात सामने आई थी, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पोस्टमार्टम में गले में दबाव, चेहरे-आंखों-गर्दन-शरीर पर कई चोटें, और यौन हिंसा के स्पष्ट सबूत मिले थे
इस घटना में संजय रॉय नाम के व्यक्ति को उम्रकैद की सजा हो गई थी। वह अस्पताल में सिविक वॉलंटियर (पुलिस वॉलंटियर) के रूप में काम करता था। कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने उसे बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया था।
यह मामला भारत में महिलाओं की सुरक्षा, खासकर मेडिकल प्रोफेशन में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गया था और इसको लेकर देशभर में चर्चा हुई थी।
बता दें कि देशभर में रेप को लेकर तमाम बार चर्चा हुई है और इसको लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं, जिससे इस अपराध पर नकेल कसी जा सके लेकिन इसके बावजूद देशभर से रेप की खबरें सामने आती रहती हैं।