1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केसः आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट में खुला बड़ा राज

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केसः आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट में खुला बड़ा राज

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 22, 2024 01:38 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 02:03 pm IST

संजय रॉय ने इस टेस्ट के दौरान यह भी बताया कि वो अक्सर रेड लाइट एरिया जाता रहता था। संजय रॉय ने कबूल किया कि उसने वारदात के दिन पोर्न वीडियो देखें थे।

आरोपी संजय रॉय- India TV Hindi
आरोपी संजय रॉय Image Source : PTI

नई दिल्लीः कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। आरोपी संजय रॉय के साइक्लोजिकल टेस्ट से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई है। सीबीआई ने साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी के दौरान संजय रॉय  से उसकी निजी जिंदगी को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल किए हैं। सूत्रों के अनुसार, सजंय रॉय की एक से अधिक शादियों को लेकर उससे सवाल पूछे गए थे। उसके मोबाइल फोन से मिले हिंसक पोर्न वीडियो को लेकर भी महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए।

संजय रॉय को हो सकती है ये बीमारी

सीबीआई से जुड़े सूत्र ने बताया कि इस टेस्ट के दौरान एक्सपर्ट  को यह प्रतीत हुआ की संजय राय SATYRIASIS Hypersexuality से ग्रसित हो सकता है। संजय रॉय ने इस टेस्ट के दौरान यह भी बताया कि वो अक्सर रेड लाइट एरिया जाता रहता था। संजय रॉय ने कबूल किया कि उसने वारदात के दिन पोर्न वीडियो देखें थे। वारदात के दिन क्या वो रेड लाइट एरिया गया था जिसको लेकर उसने गुमराह करने वाला जवाब दिया। 

सीबीआई कर रही है मामले की जांच

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। टीम में एजेंसी की महिला अधिकारी सीमा पाहुजा को शामिल किया गया है। वह 2020 के हाथरस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच करने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।  कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने का आदेश दिया था।  

बता दें कि बीते दिनों कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला ट्रेनी डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और चेस्ट मेडिसिन विभाग में हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था। इस घटना के बाद डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।