1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, खाली फ्लैट में ले जाकर दो दोस्तों ने युवती से किया रेप

जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, खाली फ्लैट में ले जाकर दो दोस्तों ने युवती से किया रेप

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 12:23 pm IST

कोलकाता में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया गया। इसके बाद, उसे एक खाली फ्लैट में ले जाकर उसके साथ इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया।

मुख्य आरोपी चंदन मलिक गिरफ्तार हुआ।- India TV Hindi
मुख्य आरोपी चंदन मलिक गिरफ्तार हुआ। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के हरिदेवपुर थाना अंतर्गत रीजेंट कॉलोनी इलाके में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 5 सितंबर की है, जब आरोपी चंदन मलिक और उसके दोस्त देबांग्शु बिस्वास ने युवती को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।

मुख्य आरोपी बर्दवान से गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उसे एक खाली फ्लैट में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के अगले दिन यानी 6 सितंबर को युवती ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन मलिक को बुधवार सुबह बर्दवान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंदन मलिक पर पहले से ही इलाके में कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अब दूसरे आरोपी देबांग्शु बिस्वास और एक अन्य साथी की तलाश कर रही है, जो इस सामूहिक बलात्कार में शामिल हो सकते हैं। 

आत्महत्या की धमकी देने वाली युवती मिली मृत

एक अन्य खबर में, वीडियो कॉल पर अपने पुरुष मित्र को आत्महत्या करने की धमकी देने के बाद दक्षिण कोलकाता के वांशद्रोणी इलाके में 23 वर्षीय युवती मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि एक निजी कंपनी में काम करने वाली सुदीप्ता मैती इलाके के विवेकानंद पार्क इलाके में किराए के एक अपार्टमेंट में रहती थी। 

महिला ने शनिवार रात वीडियो कॉल पर अपने पुरुष मित्र से कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने बताया कि जब युवक उसके घर पहुंचा, तो उसने उसका शव एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और युवक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती और उसके पुरुष मित्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मुंह में घास ठूंसी, चुन्नी से गला घोंटा, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिली युवती की लाश; मचा बवाल

पुणे के थिएटर में बवाल, पत्नी को फिल्म का सस्पेंस सुना रहा था शख्स, आगे वाले ने टोका तो शुरू कर दी मारपीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।