1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. क्रिसमस को लेकर कोलकाता मेट्रो ने किया बड़ा ऐलान, बढ़ाई जाएगी टाइमिंग; जानें कब से कब तक चलेगी मेट्रो

क्रिसमस को लेकर कोलकाता मेट्रो ने किया बड़ा ऐलान, बढ़ाई जाएगी टाइमिंग; जानें कब से कब तक चलेगी मेट्रो

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 23, 2024 10:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 12:06 am IST

क्रिसमस के दिन कोलकाता मेट्रो ज्यादा देर तक चलेगी। मेट्रो ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

कोलकाता मेट्रो की बढ़ी टाइमिंग।- India TV Hindi
कोलकाता मेट्रो की बढ़ी टाइमिंग। Image Source : PTI/FILE

कोलकाता: देशभर में क्रिसमस को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं क्रिसमस की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसे लेकर अब कोलकाता मेट्रो ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, कोलकाता मेट्रो क्रिसमस की रात (25 दिसंबर) को न्यू गरिया से दमदम (ब्लू लाइन) के लिए आखिरी ट्रेन सामान्य समय रात 10 बजे के बजाय रात 11 बजे चलाई जाएगी। ऐसा उन यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो क्रिसमस का जश्न मना रहे होंगे उन्हें सुविधा मिल सकेगी।

बढ़ाई गई मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग

मेट्रो रेलवे ने सोमवार को एक बयान में कहा, "दक्षिणेश्वर से आखिरी ट्रेन इसी तरह रात 10.53 बजे न्यू गरिया (कवि सुभाष) के लिए स्टेशन से रवाना होगी।" बयान में कहा गया कि सेवाएं दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक सात मिनट के अंतराल पर चलाई जाएंगी। बयान में कहा गया है, "क्रिसमस पर पार्क स्ट्रीट और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो ब्लू लाइन पर देर रात सेवाएं संचालित करने जा रही है। सेवाएं उस दिन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर होंगी।" बयान में कहा गया है, "इस गलियारे के पूरे हिस्से पर कुल 224 सेवाएं संचालित की जाएंगी।" बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में पार्क स्ट्रीट शहर में क्रिसमस समारोहों के लिए शीर्ष स्थलों में से एक बन गया है, क्योंकि यहां हजारों लोग आते हैं। 

सड़कों पर भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

इसी तरह से क्रिसमस के नजदीक आते ही कोलकाता पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। क्रिसमस के मौके पर शहर में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई नियम बताए गए हैं। इसके तहत कोलकाता शहर में यातायात प्रतिबंध 24 दिसंबर को शाम 4 बजे से 25 दिसंबर को सुबह 4 बजे तक और फिर 25 दिसंबर को शाम 4 बजे से 26 दिसंबर को मंजूरी मिलने तक लागू रहेंगे। इस अवधि के दौरान, कोलकाता के कई चौराहों पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली के स्कूलों में अवैध बांग्लादेशी छात्रों को नहीं मिलेगा एडमिशन, सरकार ने जारी किया आदेश

कोर्ट से लगातार मिल रही थी तारीख पर तारीख, गुस्साए आरोपी ने जज पर चप्पल से किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।