कोलकाता गोदाम हादसे में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सैय्यद गुलजार, मो. अताउल, सुभाष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास निर्माणाधीन गोदाम हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे 20 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर है। बाकी 18 की हालत खतरे से बाहर है।
सीएम ने जाना घायलों का हालचाल
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने SSKM हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है। सीएम शुभेंदु ने बताया कि अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के वक्त गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लापरवाही के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इधर, बंगाल में 31 जून तक सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
जमीन के नीचे किया गया वर्टिकल ड्रिल
NDRF, इंडियन आर्मी, कोलकाता पुलिस और दूसरी टीमें तारातला में उस जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जहां एक अंडर-कंस्ट्रक्शन गोदाम का शेड गिर गया था। जमीन के नीचे एक वर्टिकल ड्रिल की गई है। यह पता लगाने के लिए खोज जारी है कि क्या कोई और फंसा हुआ है! सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी नए व्यक्ति का खोज नहीं मिला है। हालांकि, खोज जारी है।
अंदर से एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया
तारातला के घटना में लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष सरकार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार को भी गिरफ्तार किया गया है। रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान अंदर से एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया। एक मजदूर जो काफी देर तक फंसे रहने के बाद बचाया गया। उसे ऑक्सीजन और सलाइन के साथ SSKM हॉस्पिटल ले जाया गया।
घटिया सामग्री का किया गया था इस्तेमाल
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम की छत कास्टिंग के काम के दौरान गिर गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन टीमें, सिविल डिफेंस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटे थे।
ये भी पढ़ें:
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
'कोई रोड मुगल-पठान के नाम पर नहीं', सीएम शुभेंदु ने बंगाल में सड़कों के नाम बदलने के लिए बनाई कमेटी