1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मकर संक्रांति: गंगा सागर में 65 लाख तीर्थयात्रियों ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के लिए 14,000 पुलिसकर्मी तैनात

मकर संक्रांति: गंगा सागर में 65 लाख तीर्थयात्रियों ने लगाई डुबकी, सुरक्षा के लिए 14,000 पुलिसकर्मी तैनात

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 14, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 07:34 pm IST

मकर संक्रांति पर पंश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आठ से रविवार दोपहर तक 65 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगा सागर में डुबकी लगाई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

देश भर में मकर संक्रांति इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। हालांकि, इस बार 15 जनवरी को भी मनाया जाएगा। इस बीच, मकर संक्रांति पर पंश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के ऊर्जा और खेल विभाग के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा बताया कि आठ से रविवार दोपहर तक 65 लाख तीर्थयात्रियों ने गंगा सागर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर संख्या बढ़ने की संभावना है। 

45 निगरानी टावर बनाए गए 

उन्होंने कहा कि 14,000 पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ 45 निगरानी टावर बनाए गए हैं और 1,100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को नौकाओं आदि के जरिए सागर द्वीप तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि मुरीगंगा नदी पर 300 ‘फॉग लाइट’ लगाई गई हैं। वरिष्ठ मंत्री ने कुंभ मेले की तरह गंगा सागर मेले को भी राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की राज्य सरकार की मांग दोहराई। मंत्री ने कहा, "अकेले राज्य सरकार के लिए वार्षिक मेले के आयोजन का भारी खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। बेहतर संचार के परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से इस वर्ष मेले के दौरान 265 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।"

मेले में असामाजिक गतिविधियां?

मंत्री ने कहा कि मेले में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अब तक कुल 180 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक छह मरीजों को एयर एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। हृषिकेश पंजिका के मुताबिक, मकर संक्रांति पर 'पुण्य स्नान' का शुभ मुहूर्त रविवार देर रात 12:13 बजे शुरू होगा और अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। अधिकांश श्रद्धालु इस समय का पालन करेंगे और पवित्र स्नान करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।