1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा- lockdown को लेकर अबतक नहीं मिली कोई एडवाइजरी, कल जारी करेंगे अपनी व्यापक योजना

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा- lockdown को लेकर अबतक नहीं मिली कोई एडवाइजरी, कल जारी करेंगे अपनी व्यापक योजना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 05:25 pm IST,  Updated : May 17, 2020 06:30 pm IST

पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग ने कहा है कि लॉकडाउन को लेकर शाम तक (रविवार शाम तक) हमें भारत सरकार की तरफ से कोई एडवाइरी नहीं मिली है।

Lockdown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग ने कहा है कि लॉकडाउन को लेकर शाम तक (रविवार शाम तक) हमें भारत सरकार की तरफ से कोई एडवाइरी नहीं मिली है। अगली सूचना तक राज्य में यथास्थिति बरकरार रहेगी। हम कल दोपहर को अपनी व्यापक योजना को लेकर सूचित करेंगे।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने भारत सरकार के मंत्रालयों / विभागों, राज्य सरकारों और राज्य प्राधिकरणों को लॉकडाउन 31 मई 2020 तक जारी रखने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने #COVID19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को खोलने की आवश्‍यकता को ध्‍यान में रखते हुए दिशानिर्देशों में संशोधन जारी करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) को भी निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।