1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC की करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी खुद भी हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में 15 हजार वोटों से दी मात

TMC की करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी खुद भी हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में 15 हजार वोटों से दी मात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 04, 2026 09:24 pm IST,  Updated : May 04, 2026 09:45 pm IST

ममता बनर्जी के लिए West Bengal Election Results में उनकी पार्टी TMC की बड़ी हार के बाद भवानीपुर से भी बुरी खबर आई। वह खुद सुवेंदु अधिकारी से चुनाव में हार गईं।

भवानीपुर सीट पर...- India TV Hindi
भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

West Bengal Election Results में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। TMC की करारी शिकस्त के बाद पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी हार गई हैं। उन्हें भवानीपुर सीट से व्यक्तिगत तौर पर हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की चर्चित सीट भवानीपुर से BJP के नेता सुवेंदु अधिकारी ने Mamata Banerjee को 15 हजार 105 के वोटों के अंतर से मात दे दी। यह रिजल्ट बंगाल की सियासत में एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है।

कड़ी टक्कर के बाद सुवेंदु की ममता को शिकस्त

बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट, ममता बनर्जी का गढ़ कही जाती थी। यहां से ममता बनर्जी पहले भी चुनाव जीत चुकी थीं। ऐसे में भवानीपुर से हार टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों के लिए बड़ा झटका हो सकती है। चुनावी रुझानों में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी बार-बार आगे-पीछे हुए, लेकिन आखिरी के कुछ राउंड्स में भारी बढ़त लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया।

15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से दी मात

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी को जनता ने 73 हजार 917 वोट दिए, वहीं ममता बनर्जी को महज 58 हजार 812 मतों के साथ संतोष करना पड़ा। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीधी टक्कर थी, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि तीसरे और चौथे नंबर के उम्मीदवार को यहां सिर्फ 3,556 और 1,257 वोट ही मिले हैं। भवानीपुर में हुई सीधी टक्कर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पराजय का स्वाद चखा दिया।

बंगाल चुनाव में TMC से कहां हुई चूक

माना जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, कानून-व्यवस्था, BJP की आक्रामक रणनीति और लोकल मुद्दों ने चुनाव का समीकरण TMC के लिए बदल दिया। साथ ही, संगठन लेवल पर BJP की मजबूती और बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान का प्रभाव भी देखने को मिला।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।