1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, 'मुझे किसी पद की लालसा नहीं, केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं'

बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, 'मुझे किसी पद की लालसा नहीं, केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं'

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 23, 2026 06:09 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 11:52 pm IST

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि टीएमसी जीत की स्थिति में है।

ममता बनर्जी- India TV Hindi
ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ट वोट पड़े हैं। पहले चरण में शाम 5:00 बजे तक लगभग 90 फीसदी मतदान हुआ है। पहले फेज के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मतदान के शुरुआती रुझान तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं: ममता

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अभी तक हुए मतदान को देखते हुए यह कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।" कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी।

पहले चरण के मतदान पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

वहीं, पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी का कहना है, "चुनाव आयोग सफल रहा, शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मेरी जानकारी में 90 फीसदी वोटिंग हुई। हम पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे। मुस्लिम वोट तो पहले ही कंसोलिडेट हो गया था, लेकिन नतीजों के बाद देखना कि 85 फीसदी हिंदू आपको बीजेपी के साथ दिखेगा। दूसरा फेज हमारे लिए मुश्किल नहीं है। बस गुंडागर्दी को काबू करना होगा।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें-

बंगाल में पहले फेज में कितनी सीटें जीत सकती है भाजपा? सुवेंदु अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

99 साल की उम्र में पूर्व मंत्री वोट डालने निकले तो PM मोदी ने यूं की तारीफ, जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।