1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में पहले फेज में कितनी सीटें जीत सकती है भाजपा? सुवेंदु अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

बंगाल में पहले फेज में कितनी सीटें जीत सकती है भाजपा? सुवेंदु अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

 Reported By: Pawan Nara Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 23, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 05:37 pm IST

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए बंपर वोटिंग हुई है। अब पहले फेज में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने चौंकाने वाला दावा किया है।

west bengal assembly election 2026- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग कराई गई है। पहले फेज में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस चुनाव का परिणाम तो 4 मई को सामने आएगा लेकिन राज्य में हुई इस रिकॉर्ड वोटिंग के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पहले फेज में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा- "चुनाव आयोग सफल रहा, शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मेरी जानकारी में नब्बे फीसदी वोटिंग हुई। हम पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे। मुस्लिम वोट तो पहले ही कंसोलिडेट हो गया था लेकिन नतीजों के बाद देखना कि 85 फीसदी हिंदू आपको बीजेपी के साथ दिखेगा। दूसरा फेज हमारे लिए मुश्किल नहीं है। बस गुंडागर्दी को काबू करना होगा। इलेक्शन कमीशन पहले फेज के बाद सौ फीसदी कर पायी।"

वोटिंग लगभग शांतिपूर्ण हुई

पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने के साथ मतदाताओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो थमता नहीं दिखा। दिन बढ़ने और गर्मी के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। इस बार चुनाव आयोग ने बंगाल में चुनाव के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। करीब 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसका असर वोटिंग पर दिख रहा है। बंगाल में वोटिंग लगभग शांतिपूर्ण चल रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।