Mamata Banerjee Statement: BJP के नेशनल IT चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान गई हैं। दरअसल, ममता बनर्जी ने बीते बुधवार को इस्लामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने अपनी स्पीच का समापन इन शब्दों से किया, 'फिर मिलेंगे, रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे, फिर जोड़ा फूल खिलेंगे, रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे।'
ममता मान चुकी हैं हार- अमित मालवीय
इस पर रिएक्शन देते हुए अमित मालवीय ने आज दावा कर दिया कि ममता बनर्जी 'हार मान चुकी हैं', और उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार कबूल कर ली है। एक स्पष्ट स्वीकारोक्ति में, ममता बनर्जी ने माना कि वह अपनी हार मान चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्पीच का समापन इन शब्दों से किया, 'रहा तृणमूल, तो फिर मिलेंगे।' लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता कह रही है: 'ना रहेगा तृणमूल, ना फिर मिलेंगे।' अमित मालवीय ने अपने X पोस्ट में ममता बनर्जी के इन स्टेटमेंट का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा।
ममता बनर्जी का BJP पर आरोप
हालांकि, इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP शासित राज्यों में बंगाल के लोगों को उत्पीड़न और अपमान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विविधता मिटाकर एकरूपता थोपने की कोशिश की जा रही है।
बंगला में BJP-TMC की सीधी टक्कर!
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार उफान पर है। यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। यहां दो चरणों में मतदान होना है। आगामी 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 4 मई को नतीजे आएंगे। ममता बनर्जी जहां चुनाव को बंगाली अस्मिता और क्षेत्रीय पहचान के गर्व की लड़ाई बनाने में जुटी हुई हैं, तो वहीं बीजेपी रोजगार, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, घुसपैठिए और तुष्टिकरण के मुद्दे पर जनता से वोट की अपील कर रही है।
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव के फर्स्ट फेज में 23 फीसदी उम्मीदवार दागी, जानें किस पार्टी में सबसे ज्यादा करोड़पति