1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी शाम 7 बजे राज्यपाल से करेंगी मुलाकात, सरकार गठन का करेंगी दावा

ममता बनर्जी शाम 7 बजे राज्यपाल से करेंगी मुलाकात, सरकार गठन का करेंगी दावा

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2021 02:30 pm IST,  Updated : May 03, 2021 02:30 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार शाम सात बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश करेंगी।

mamata banerjee to meet governor in the evening to stake claim to form govt ममता बनर्जी शाम 7 बजे रा- India TV Hindi
ममता बनर्जी शाम 7 बजे राज्यपाल से करेंगी मुलाकात, सरकार गठन का करेंगी दावा Image Source : PTI (FILE)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार शाम सात बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश करेंगी। राजभवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ तृणमूल ने 292 सीट में से 212 सीट जीतीं हैं।

राज्य में मार्च और अप्रैल में आठ चरण में मतदान हुआ था। रविवार को शुरू हुई मतगणना अभी जारी है, जिसके अनुसार तृणमूल एक और सीट पर आगे चल रही है। भाजपा 77 सीट जीतकर बड़ा विपक्षी दल बनी है। बनर्जी ने लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा में दो तिहाई बहुमत से पार्टी को जीत दिलाई है। राज्यपाल धनखड़ ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘कल शाम सात बजे माननीय मुख्यमंत्री राजभवन में मुझसे मुलाकात करेंगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।